मधुबनी में मंत्री अरुण प्रसाद की गाड़ी तोड़ी:महिलाओं-ग्रामीणों ने घेरा; सुरक्षाकर्मियों ने जैसे-तैसे मौके से निकाला; दुर्घटनाग्रस्त परिवार से मिलने पहुंचे थे

मधुबनी में मंत्री अरुण प्रसाद की गाड़ी तोड़ी:महिलाओं-ग्रामीणों ने घेरा; सुरक्षाकर्मियों ने जैसे-तैसे मौके से निकाला; दुर्घटनाग्रस्त परिवार से मिलने पहुंचे थे

मधुबनी में श्रम संसाधन मंत्री और खजौली विधायक अरुण शंकर प्रसाद पर रविवार को जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में वो बाल-बाल बच गए, लेकिन आक्रोशित लोगों ने उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि ठाहर गांव निवासी जुगे ठाकुर के बेटे कृष्ण कुमार ठाकुर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार से मंत्री अरुण शंकर प्रसाद मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। मंत्री के प्रतिनिधि हरिश्चंद्र शर्मा ने बताया कि मंत्री गांव पहुंचने ही थे। इसी दौरान अचानक 300 से 400 की संख्या में महिला और पुरुष पहुंचे और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने मंत्री की गला दबाने की भी कोशिश की। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं की मदद से उन्हें बचा लिया गया। घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें…. वाहन को भी पहुंचाया नुकसान घटना के दौरान मंत्री के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सुरक्षाकर्मियों और कार्यकर्ताओं ने किसी तरह मंत्री को भीड़ से बाहर निकालकर गाड़ी में बैठाया और सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। पुलिस ने आरोपियों पर नहीं की कार्रवाई ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस की मदद से इलाके में शराब तस्करों की गतिविधियां बढ़ गई है। जिस गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत हुई, वह शराब कारोबारियों का था। इसलिए पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंत्री के सामने ही ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसी दौरान देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया और कुछ लोगों ने मंत्री के काफिले की गाड़ी को घेर लिया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। राजद नेता के बहकावे में किया गया हमला हरिश्चंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि एक स्थानीय राजद नेता के इशारे पर पूर्व नियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया गया है। मंत्री पर जानलेवा हमला किया गया है।
घटना के बाद मंत्री अरुण शंकर प्रसाद कलुआही थाना पहुंचे। घटना की सूचना मिलने के बाद SP योगेंद्र कुमार थाना पहुंचे। SP ने बताया कि मंत्री के बयान पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मधुबनी में श्रम संसाधन मंत्री और खजौली विधायक अरुण शंकर प्रसाद पर रविवार को जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में वो बाल-बाल बच गए, लेकिन आक्रोशित लोगों ने उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि ठाहर गांव निवासी जुगे ठाकुर के बेटे कृष्ण कुमार ठाकुर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार से मंत्री अरुण शंकर प्रसाद मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। मंत्री के प्रतिनिधि हरिश्चंद्र शर्मा ने बताया कि मंत्री गांव पहुंचने ही थे। इसी दौरान अचानक 300 से 400 की संख्या में महिला और पुरुष पहुंचे और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने मंत्री की गला दबाने की भी कोशिश की। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं की मदद से उन्हें बचा लिया गया। घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें…. वाहन को भी पहुंचाया नुकसान घटना के दौरान मंत्री के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सुरक्षाकर्मियों और कार्यकर्ताओं ने किसी तरह मंत्री को भीड़ से बाहर निकालकर गाड़ी में बैठाया और सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। पुलिस ने आरोपियों पर नहीं की कार्रवाई ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस की मदद से इलाके में शराब तस्करों की गतिविधियां बढ़ गई है। जिस गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत हुई, वह शराब कारोबारियों का था। इसलिए पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंत्री के सामने ही ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसी दौरान देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया और कुछ लोगों ने मंत्री के काफिले की गाड़ी को घेर लिया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। राजद नेता के बहकावे में किया गया हमला हरिश्चंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि एक स्थानीय राजद नेता के इशारे पर पूर्व नियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया गया है। मंत्री पर जानलेवा हमला किया गया है।
घटना के बाद मंत्री अरुण शंकर प्रसाद कलुआही थाना पहुंचे। घटना की सूचना मिलने के बाद SP योगेंद्र कुमार थाना पहुंचे। SP ने बताया कि मंत्री के बयान पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *