अजमेर में फिर 2 डिग्री बढ़ा मिनीमम तापमान:गर्मी ने किया परेशान; आने वाले दिनों में आंधी-बरसात की सम्भावना

अजमेर में फिर 2 डिग्री बढ़ा मिनीमम तापमान:गर्मी ने किया परेशान; आने वाले दिनों में आंधी-बरसात की सम्भावना

अजमेर में फिर से पारा चढ़ने लगा है। बीते एक सप्ताह आंधी व तेज हवाओं के कारण गिरे तापमान में अब बढोतरी होने लगी है। बीते चौबीस घंटों का तापमान देखें तो मिनीमम तापमान में 2 डिग्री की बढोतरी दर्ज की गई। सुबह से ही सूरज की तपन बरकरार है। सुबह साढे़ पांच बजे 25.6 डिग्री व सुबह आठ बजे 26. 4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सोमवार को मिनिमम तापमान 23.3 डिग्री रहा जबकि रविवार को 21.3 डिग्री था। रविवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री व शनिवार को अधिकतम तापमान भी 38.7 डिग्री था। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट हो रही थी। मौसम विभाग के अनुसार, आंधी-बारिश का दौर अगले एक सप्ताह तक जारी रह सकता है। रविवार को भी आंधी बरसात के आसार हैं। सोमवार को 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। आगामी दिनों में तापमान में गिरावट हो सकती है। अजमेर में पिछले 10 साल का तापमान ………… पढें ये खबर भी… चोर ने पहले मंदिर में माथा टेका,फिर लोटा चुराया,VIDEO:पुजारी ने लाइव CCTV देखा तो पकड़ लिया, फिर पुलिस के हवाले किया अजमेर के जोंसगंज स्थित जय अंबे माता मंदिर में प्रवेश कर एक युवक ने पहले हाथ जोड़े और बाद में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुजारी ने वहां लगे सीसीटीवी में लाइव ये सब देखा और लोगों की मदद से उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। बाद में उसे रामगंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। पूरी खबर पढें

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *