MI vs RR: राजस्थान ने मुंबई को 30 रन से हरा प्लेऑफ में बनाई जगह, जोफ्रा आर्चर का ऑलराउंडर प्रदर्शन

MI vs RR: राजस्थान ने मुंबई को 30 रन से हरा प्लेऑफ में बनाई जगह, जोफ्रा आर्चर का ऑलराउंडर प्रदर्शन

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Highlights, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 69वां मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हरा दिया।

राजस्थान ने प्लेऑफ में बनाई जगह

इस महत्वपूर्ण जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। वहीं इस नतीजे के बाद पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बावजूद 9 विकेट गंवाकर सिर्फ 180 रन ही बना सकी। राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दासुन शनाका और जोफ्रा आर्चर की बेहतरीन बल्लेबाजी

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए थे। आरआर के लिए विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने सर्वाधिक 38 रन की पारी खेली। 26 रन की इस पारी में जुरेल ने 2 छक्के और 3 चौके लगाए। जोफ्रा आर्चर ने 15 गेंदों पर 32 और दासुन शनाका ने 15 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 17 गेंदों पर 27 रन बनाए थे। इसके अलावा, डोनोवन फरेरा ने 15 गेंदों पर 18, रवींद्र जडेजा ने 11 गेंदों पर नाबाद 19 और नांद्रे बर्गर ने 3 गेंदों पर नाबाद 10 रन बनाए थे।

दीपक चहर की शानदार गेंदबाजी

एमआई के लिए चाहर ने 4 ओवर में 43 रन देकर वैभव सूर्यवंशी और डोनोवन फरेरा का अहम विकेट लिया। शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट लिए। विल जैक्स ने 2 ओवर में 12 रन देकर 1, एम गजनफर ने 3 ओवर में 45 रन देकर 1, कॉर्बिन बोश ने 4 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट लिए।

जोफ्रा आर्चर ने गेंद से बरपाया कहर

206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा शून्य, नमन धीर 6, और रयान रिकल्टन 12 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा भी 3 रन बनाकर आउट हो गए। 38 रन पर 4 विकेट खो चुकी एमआई को सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स ने संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की। जैक्स 18 गेंदों पर 33 रन बनाकर पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए। इस समय स्कोर 11.3 ओवर में 101 रन था।

कप्तान हार्दिक पांड्या ने छठे विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव के साथ 48 रन की साझेदारी की। हार्दिक ने 15 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुए। लगातार गिरते विकेटों के बीच सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक लगाया। वह 42 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हुए। सूर्या ने अपनी पारी में 4 छक्के और 3 चौके लगाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। एमआई 20 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन बना सकी और 30 रन से मैच हार गई।

आरआर के लिए जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी की। आर्चर ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 3 विकेट लिए। आर्चर ने रोहित शर्मा, नमन धीर और हार्दिक पांड्या के अहम विकेट लिए। नांद्रे बर्गर ने 4 ओवर में 43 रन देकर 2 और ब्रिजेश शर्मा ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए। यश राज पुंजा ने 4 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *