औरंगाबाद नगर परिषद की स्थायी सशक्त समिति के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया आज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। नई चुनावी व्यवस्था के तहत नगर निकायों में पहली बार स्थायी सशक्त समिति के सदस्यों का चयन किया गया। नगर परिषद में पांच पदों के लिए जितने उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, उतने ही पद उपलब्ध होने के कारण चुनाव कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी और सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित योजना भवन में आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। निर्वाचन कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की गई थीं। हालांकि किसी प्रकार के मतदान की नौबत नहीं आई, क्योंकि सभी पांचों पदों पर केवल एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन किया था और उनके विरुद्ध किसी अन्य पार्षद ने पर्चा दाखिल नहीं किया। निर्विरोध निर्वाचित होने वाले सदस्यों में वार्ड संख्या-12 की पार्षद श्वेता सिंह, वार्ड संख्या-6 के पार्षद अशोक कुमार सिंह, वार्ड संख्या-30 के पार्षद छोटू चौधरी, वार्ड संख्या-9 की पार्षद मलका बानो और वार्ड संख्या-33 की पार्षद पिंकी कुमारी शामिल हैं। निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से सभी को औपचारिक रूप से स्थायी सशक्त समिति का सदस्य घोषित किया गया। पूरी प्रक्रिया के दौरान सदर बीडीओ रमन सिन्हा, आरडीओ ब्रजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। समर्थकों ने एक-दूसरे को माला पहनाया निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही नवनिर्वाचित सदस्यों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। योजना भवन परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि नगर परिषद एक परिवार की तरह कार्य करती है। स्थायी सशक्त समिति का निर्विरोध गठन सभी जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल, सहयोग और एकजुटता का परिचायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि समिति के सभी सदस्य मिलकर शहर के विकास कार्यों को नई दिशा और गति प्रदान करेंगे। वहीं नवनिर्वाचित सदस्य श्वेता सिंह, अशोक कुमार सिंह, छोटू चौधरी, मलका बानो और पिंकी कुमारी ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे नगर परिषद परिवार की जीत है। उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार तथा नागरिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया। सभी सदस्यों ने कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। औरंगाबाद नगर परिषद की स्थायी सशक्त समिति के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया आज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। नई चुनावी व्यवस्था के तहत नगर निकायों में पहली बार स्थायी सशक्त समिति के सदस्यों का चयन किया गया। नगर परिषद में पांच पदों के लिए जितने उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, उतने ही पद उपलब्ध होने के कारण चुनाव कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी और सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित योजना भवन में आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। निर्वाचन कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की गई थीं। हालांकि किसी प्रकार के मतदान की नौबत नहीं आई, क्योंकि सभी पांचों पदों पर केवल एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन किया था और उनके विरुद्ध किसी अन्य पार्षद ने पर्चा दाखिल नहीं किया। निर्विरोध निर्वाचित होने वाले सदस्यों में वार्ड संख्या-12 की पार्षद श्वेता सिंह, वार्ड संख्या-6 के पार्षद अशोक कुमार सिंह, वार्ड संख्या-30 के पार्षद छोटू चौधरी, वार्ड संख्या-9 की पार्षद मलका बानो और वार्ड संख्या-33 की पार्षद पिंकी कुमारी शामिल हैं। निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से सभी को औपचारिक रूप से स्थायी सशक्त समिति का सदस्य घोषित किया गया। पूरी प्रक्रिया के दौरान सदर बीडीओ रमन सिन्हा, आरडीओ ब्रजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। समर्थकों ने एक-दूसरे को माला पहनाया निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही नवनिर्वाचित सदस्यों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। योजना भवन परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि नगर परिषद एक परिवार की तरह कार्य करती है। स्थायी सशक्त समिति का निर्विरोध गठन सभी जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल, सहयोग और एकजुटता का परिचायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि समिति के सभी सदस्य मिलकर शहर के विकास कार्यों को नई दिशा और गति प्रदान करेंगे। वहीं नवनिर्वाचित सदस्य श्वेता सिंह, अशोक कुमार सिंह, छोटू चौधरी, मलका बानो और पिंकी कुमारी ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे नगर परिषद परिवार की जीत है। उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार तथा नागरिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया। सभी सदस्यों ने कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।


