ई-फार्मेसी के विरोध में आज बंद रहेंगी दवा दुकानें:इमरजेंसी के लिए की गई है व्यवस्था, औषधि केंद्र और सरकारी अस्पतालों में ले सकते दवाइयां

ऑनलाइन दवा बिक्री और अनियमित दवा आपूर्ति व्यवस्था के विरोध में आज दरभंगा समेत देशभर में दवा दुकानों की एक दिवसीय हड़ताल है। जो 19 मई की रात 12 बजे से 20 मई की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। दरभंगा केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर इस बंदी का समर्थन किया है।
हालांकि, इस दौरान नर्सिंग होम, जन औषधि केंद्रों और सरकारी अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध रहेंगी। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि आम मरीजों को आवश्यक दवाओं के लिए परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था जारी रहेगी। एसोसिएशन के संयोजक उपेंद्र कुमार सिंह, सह-संयोजक पवन कुमार चौधरी और विधानचंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि यह आंदोलन केवल व्यापारिक हितों के लिए नहीं, बल्कि जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के पक्ष में रहा है।
बिना सत्यापन-जांच के दी जाती दवाएं आरोप लगाया कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बिना समुचित सत्यापन के दवाओं की बिक्री कर रहे हैं। इससे फर्जी प्रिस्क्रिप्शन के इस्तेमाल, एक ही पर्चे का बार-बार उपयोग, एंटीबायोटिक और नारकोटिक दवाओं की अनियंत्रित बिक्री जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। एसोसिएशन के अनुसार इससे जनस्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।
जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मोहन सिंह और सचिव संगीता साह ने कहा कि बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों की मनमानी और ऑनलाइन दवा बिक्री के कारण पारंपरिक दवा दुकानों पर संकट गहरा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय दवा दुकानों में अनुभवी फार्मासिस्ट मरीजों को दवाओं के सही उपयोग की जानकारी देने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति के अनुरूप दवाएं उपलब्ध कराते हैं, जबकि ऑनलाइन व्यवस्था में इस तरह की मानवीय सहायता नहीं मिल पाती।
एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से नकली, नशीली, डुप्लीकेट और अवैध दवाओं की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने और ऑनलाइन दवा बिक्री को नियंत्रित करने के लिए ठोस नियम बनाने की मांग की है। ऑनलाइन दवा बिक्री और अनियमित दवा आपूर्ति व्यवस्था के विरोध में आज दरभंगा समेत देशभर में दवा दुकानों की एक दिवसीय हड़ताल है। जो 19 मई की रात 12 बजे से 20 मई की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। दरभंगा केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर इस बंदी का समर्थन किया है।
हालांकि, इस दौरान नर्सिंग होम, जन औषधि केंद्रों और सरकारी अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध रहेंगी। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि आम मरीजों को आवश्यक दवाओं के लिए परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था जारी रहेगी। एसोसिएशन के संयोजक उपेंद्र कुमार सिंह, सह-संयोजक पवन कुमार चौधरी और विधानचंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि यह आंदोलन केवल व्यापारिक हितों के लिए नहीं, बल्कि जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के पक्ष में रहा है।
बिना सत्यापन-जांच के दी जाती दवाएं आरोप लगाया कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बिना समुचित सत्यापन के दवाओं की बिक्री कर रहे हैं। इससे फर्जी प्रिस्क्रिप्शन के इस्तेमाल, एक ही पर्चे का बार-बार उपयोग, एंटीबायोटिक और नारकोटिक दवाओं की अनियंत्रित बिक्री जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। एसोसिएशन के अनुसार इससे जनस्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।
जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मोहन सिंह और सचिव संगीता साह ने कहा कि बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों की मनमानी और ऑनलाइन दवा बिक्री के कारण पारंपरिक दवा दुकानों पर संकट गहरा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय दवा दुकानों में अनुभवी फार्मासिस्ट मरीजों को दवाओं के सही उपयोग की जानकारी देने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति के अनुरूप दवाएं उपलब्ध कराते हैं, जबकि ऑनलाइन व्यवस्था में इस तरह की मानवीय सहायता नहीं मिल पाती।
एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से नकली, नशीली, डुप्लीकेट और अवैध दवाओं की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने और ऑनलाइन दवा बिक्री को नियंत्रित करने के लिए ठोस नियम बनाने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *