अररिया में ‘चिकित्सा आपके द्वार’ कार्यक्रम होगा शुरू:DM के निर्देश पर घर-घर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा, डायबिटीज पर फोकस

अररिया में ‘चिकित्सा आपके द्वार’ कार्यक्रम होगा शुरू:DM के निर्देश पर घर-घर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा, डायबिटीज पर फोकस

अररिया जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘चिकित्सा आपके द्वार’ कार्यक्रम शीघ्र शुरू किया जाएगा। यह पहल जिलाधिकारी (डीएम) विनोद दूहन के निर्देश पर की जा रही है, जिसके तहत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों की जांच, परामर्श और प्रारंभिक उपचार उपलब्ध कराएंगे। डीएम विनोद दूहन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत डायबिटीज कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को ये निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, जिसके शुरुआती लक्षणों को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, खासकर गरीब और कम जागरूक वर्ग में। डीएम ने बताया कि रोजमर्रा की जिंदगी में लोग थकान, बार-बार पेशाब आना और धुंधला दिखना जैसे लक्षणों को गंभीरता से नहीं लेते। इसके परिणामस्वरूप बाद में किडनी, आंखें, दिल और नसों से संबंधित गंभीर जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं। पंचायत स्तर तक हर गांव पहुंचेगे सवास्थयकर्मी उन्होंने कहा कि समय पर जागरूकता, जांच और उपचार से इन समस्याओं को रोका जा सकता है। ‘चिकित्सा आपके द्वार’ कार्यक्रम इसी उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्यकर्मी पंचायत स्तर तक हर गांव और घर पहुंचेंगे, जहां वे डायबिटीज सहित अन्य सामान्य बीमारियों की स्क्रीनिंग करेंगे। जरूरत पड़ने पर तुरंत परामर्श और दवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे लोगों को अस्पताल जाने की परेशानी कम होगी और वे अपने दैनिक कार्यों के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे। कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने, नियमित निगरानी करने और जनसमुदाय की भागीदारी बढ़ाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। इस नई पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ेगी और गंभीर बीमारियों को शुरुआती चरण में ही नियंत्रित किया जा सकेगा। यह जानकारी सूचना जनसंपर्क कार्यालय द्वारा देर रात 9 बजे दी गई। अररिया जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘चिकित्सा आपके द्वार’ कार्यक्रम शीघ्र शुरू किया जाएगा। यह पहल जिलाधिकारी (डीएम) विनोद दूहन के निर्देश पर की जा रही है, जिसके तहत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों की जांच, परामर्श और प्रारंभिक उपचार उपलब्ध कराएंगे। डीएम विनोद दूहन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत डायबिटीज कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को ये निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, जिसके शुरुआती लक्षणों को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, खासकर गरीब और कम जागरूक वर्ग में। डीएम ने बताया कि रोजमर्रा की जिंदगी में लोग थकान, बार-बार पेशाब आना और धुंधला दिखना जैसे लक्षणों को गंभीरता से नहीं लेते। इसके परिणामस्वरूप बाद में किडनी, आंखें, दिल और नसों से संबंधित गंभीर जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं। पंचायत स्तर तक हर गांव पहुंचेगे सवास्थयकर्मी उन्होंने कहा कि समय पर जागरूकता, जांच और उपचार से इन समस्याओं को रोका जा सकता है। ‘चिकित्सा आपके द्वार’ कार्यक्रम इसी उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्यकर्मी पंचायत स्तर तक हर गांव और घर पहुंचेंगे, जहां वे डायबिटीज सहित अन्य सामान्य बीमारियों की स्क्रीनिंग करेंगे। जरूरत पड़ने पर तुरंत परामर्श और दवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे लोगों को अस्पताल जाने की परेशानी कम होगी और वे अपने दैनिक कार्यों के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे। कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने, नियमित निगरानी करने और जनसमुदाय की भागीदारी बढ़ाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। इस नई पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ेगी और गंभीर बीमारियों को शुरुआती चरण में ही नियंत्रित किया जा सकेगा। यह जानकारी सूचना जनसंपर्क कार्यालय द्वारा देर रात 9 बजे दी गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *