नीट पेपर लीक मामले में गुरुग्राम से एमबीबीएस छात्र पकड़ा:पूछताछ के लिए राजस्थान ले गई पुलिस, अकाउंट और मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली जा रही

नीट पेपर लीक मामले में गुरुग्राम से एमबीबीएस छात्र पकड़ा:पूछताछ के लिए राजस्थान ले गई पुलिस, अकाउंट और मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली जा रही

देश की सबसे बड़ी चिकित्सा प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ (NEET) के पेपर लीक मामले की जांच कर रही राजस्थान पुलिस की टीम ने हरियाणा के गुरुग्राम से एक एमबीबीएस छात्र को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान यश के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम के फर्रुखनगर इलाके के खुरमपुर गांव का रहने वाला है। यश एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है और उस पर पेपर लीक नेटवर्क का हिस्सा होने का संदेह है। राजस्थान पुलिस की एसओजी टीम ने तकनीकी इनपुट और गुप्त सूचना के आधार पर खुरमपुर गांव में दबिश दी। क्राइम ब्रांच टीम के सहयोग से की गई इस त्वरित कार्रवाई में आरोपी यश को उसके घर से हिरासत में लिया गया। शुरुआती पूछताछ के बाद राजस्थान पुलिस कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसे अपने साथ राजस्थान ले गई है। पेपर लीक रैकेट से तार जुड़ने की आशंका
सूत्रों के मुताबिक यश पेपर लीक करने वाले मुख्य गिरोह और परीक्षार्थियों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम कर रहा था। पुलिस को आशंका है कि यश के पास परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र या उसके उत्तर आ चुके थे, जिसे उसने अन्य कड़ियों तक पहुंचाया। राजस्थान में दर्ज मुख्य मुकदमे के तहत अब यश से गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि इस रैकेट में शामिल अन्य डॉक्टरों, छात्रों और कोचिंग सेंटरों के मालिकों के चेहरों को बेनकाब किया जा सके। बैंक अकाउंट और मोबाइल खंगाल रही एसओजी इस गिरफ्तारी के बाद से फर्रुखनगर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस यश के बैंक खातों, मोबाइल कॉल डिटेल और हालिया मुलाकातों को खंगाल रही है ताकि वित्तीय लेन-देन के पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें। जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इस नेटवर्क के तार अन्य राज्यों या बड़े शहरों से भी जुड़े हुए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *