बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती रविवार को उत्तर प्रदेश स्टेट के सभी स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की एक बड़ी और विशेष बैठक को संबोधित करेंगी। इस बैठक में पार्टी संगठन की जमीनी और आर्थिक मजबूती और पिछली बैठक में दिए गए दिशा–निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट लेंगी। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों व पार्टी प्रत्याशियों के चयन आदि के संबंध में गहन समीक्षा करेंगी। ये बैठक 12 माल एवेन्यू में सुबह 11 बजे से होगी। 50 प्रत्याशियों के नाम बसपा ने शार्ट लिस्ट कर लिए हैं। इन नामों की घोषणा भी मायावती कर सकती है। आकाश आनंद भी इस बैठक में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे शुरू होगी ये बैठक बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती रविवार को पार्टी संगठन को नई दिशा देने वाली बड़ी बैठक करने जा रही हैं। इस बैठक में यूपी के सभी स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। मायावती 12 माल एवेन्यू स्थित पार्टी मुख्यालय पर सुबह 11 बजे इस अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगी। बैठक में संगठन की जमीनी मजबूती, आर्थिक स्थिति और पिछली बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी। 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर फोकस बैठक का मुख्य मुद्दा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां होंगी। मायावती पार्टी प्रत्याशियों के चयन, सोशल इंजीनियरिंग और संगठनात्मक विस्तार पर गहन समीक्षा करेंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बसपा ने पहले ही 50 प्रत्याशियों के नाम शॉर्टलिस्ट कर लिए हैं। माना जा रहा है कि मायावती इस बैठक के दौरान इन नामों की घोषणा भी कर सकती हैं। आकाश आनंद भी इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य मायावती इस बैठक के जरिए साफ संदेश देना चाहती हैं कि बसपा अब 2027 के चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत बनाने, बहुजन समाज को एकजुट करने और जमीनी स्तर पर काम करने के निर्देश दिए जाएंगे।


