ऑनलाइन सट्टा गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:दुर्ग में घर से गांजा और 35 बोतल शराब बरामद, 3 की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी

ऑनलाइन सट्टा गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:दुर्ग में घर से गांजा और 35 बोतल शराब बरामद, 3 की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी

दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के घर पर दबिश के दौरान सट्टा संचालन से जुड़े अहम दस्तावेज, भारी मात्रा में गांजा और अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, 5 अप्रैल को ग्राम खेदामारा नहर किनारे मैदान में ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा गया था। जांच में सामने आया कि ये सभी आरोपी ‘BETBHAI 9’ नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा संचालित कर रहे थे। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन मनिन्दर सिंह कर रहा था। वह लगातार ठिकाना बदलकर पुलिस से बच रहा था। लगातार तलाश के बाद 7 अप्रैल को पुलिस और एसीसीयू टीम ने जामुल स्थित लेबर कैम्प वार्ड क्रमांक 08 में आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को सट्टा संचालन में इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड मिले। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज इसके अलावा मौके से 4 किलो 650 ग्राम गांजा और 35 बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2.32 लाख रुपए और शराब की कीमत लगभग 79 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी मनिन्दर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) और आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। साथ ही ऑनलाइन सट्टा मामले में पहले से दर्ज केस में भी आरोपी की भूमिका को जोड़ा गया है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से फैलाया जाल
जांच में सामने आया कि आरोपी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर ऑनलाइन सट्टा चला रहा था। वह युवाओं को लिंक के माध्यम से जोड़कर उन्हें सट्टा खेलने के लिए प्रेरित करता था और बैंकिंग माध्यमों से पैसे का लेनदेन करता था। इस तरह उसने अवैध कमाई का बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया था। रिमांड पर भेजा गया, नेटवर्क की जांच जारी गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *