नोएडा की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, कई ब्लास्ट हुए:शोरूम और 6 दुकानें जलकर राख; 2km दूर तक दिखा धुआं

नोएडा की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, कई ब्लास्ट हुए:शोरूम और 6 दुकानें जलकर राख; 2km दूर तक दिखा धुआं

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार रात करीब 10 बजे भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, आग पहले एक दुकान में लगी और फिर तेजी से फैलते हुए आसपास की 7 दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की करीब 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के काम में जुट गईं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस बल भी घटनास्थल पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग कर रहा है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका हैं। हालांकि आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही असल वजह पता चल सकेगी। पूरा मामला बिसरख कोतवाली क्षेत्र का है। आग से जुड़ी तस्वीरें देखिए- दमकल की 30 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए, जिससे आसपास की सड़कों पर जाम जैसी स्थिति बन गई। यातायात प्रभावित होने पर पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए रास्तों को डायवर्ट कराया और भीड़ को हटाने का प्रयास किया। देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब 30 दमकल गाड़ियों ने लगातार मशक्कत कर एक घंटे से कम समय में आग पर काबू पा लिया। करीब एक घंटे बंद रहा ग्रेनो वेस्ट से क्रॉसिंग रिपब्लिक का रास्ता आग तेजी से फैलने के कारण ग्रेनो वेस्ट से क्रॉसिंग रिपब्लिक की तरफ जाने वाले मार्ग को भी बंद किया गया। इसकी वजह से रोड पर काफी लंबा जाम लगा गया। शाहबेरी में रोड काफी संकरी होने के कारण कई जगह पर दमकल की गाड़ी को भी पहुंचने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। मार्केट के पीछे वाले क्षेत्र में लो राइज कॉलोनी होने की वजह से लोगों में अफरातफरी मच गई। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। वहीं, अभी तक किसी जनहानि की भी सूचना नहीं है। शाहबेरी का बाजार पूरी तरह से अवैध जानकारी के मुताबिक, शाहबेरी का ये फर्नीचर बाजार पूरी तरह से अवैध है। प्राधिकरण स्तर पर यहां कई बार एक्शन हो चुका है, लेकिन हर बार यहां बाजार बन जाता है। ये बाजार पक्का नहीं है। लकड़ी टीन शेड से बनया गया है। अधिकांश दुकानों में लाइट का कनेक्शन तक नहीं है। बाजार में करीब 24 से ज्यादा छोटी-बड़ी दुकानें हैं, जहां पुरान और नया दोनों तरह का फर्नीचार मिलता है। दो और जगहों पर आग लगी, जानिए- 1.) नोएडा सेक्टर-2 में कपड़ों की फैक्ट्री में लगी आग नोएडा फेज-1 थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 स्थित एक कपड़ों की फैक्ट्री में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। आग फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर बने टीन शेड में रखे सामान में लगी, जिससे देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां और करीब 15 अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे। फैक्ट्री में कपड़े और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी और पूरे परिसर में धुआं भर गया था। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। 2.) नोएडा एयरपोर्ट की चारदीवारी के बाहर झाड़ियों में लगी आग वहीं, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की चारदीवारी के बाहर खाली पड़ी जमीन पर उगी झाड़ियों में शुक्रवार शाम अचानक आग भड़क उठी। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती हुई बनवारीवास गांव की आबादी की ओर बढ़ने लगी, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआत में लोगों को लगा कि एयरपोर्ट परिसर के अंदर आग लगी है, लेकिन बाद में पता चला कि आग बाउंड्री के बाहर झाड़ियों में लगी है। सूचना पर जेवर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ……………… ये खबर भी पढ़िए- नाबालिग लड़की के साथ होटल में पकड़ा गया मुजाहिद:बरेली में छात्रा बोली- गलत नाम से एंट्री कराई, कमरे में जबरदस्ती की बरेली के होटल में एक मुस्लिम युवक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ पकड़ा गया। छात्रा ने कहा- युवक उसे बाइक से होटल लेकर आया। गलत नाम से एंट्री कराई। कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की। पढ़ें पूरी खबर….

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *