खैरथल में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या के आरोप लगाए:कमरे में पड़ा मिला था शव; पीहर पक्ष बोला- शादी के बाद से प्रताड़ित करते थे

खैरथल में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या के आरोप लगाए:कमरे में पड़ा मिला था शव; पीहर पक्ष बोला- शादी के बाद से प्रताड़ित करते थे

खैरथल के दांतला गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गला दबाकर हत्या करने के आरोप लगाए है। विवाहिता 9 माह की गर्भवती थी। खैरथल थाना क्षेत्र के दांतला गांव निवासी महेंद्र की शादी ललिता से 30 अप्रैल 2025 को हुई थी। मृतका के पिता राजेश का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी ललिता को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। कमरे में पड़ा मिला शव
मंगलवार, 28 अप्रैल को ललिता के पति महेंद्र ने फोन कर उसकी मौत की सूचना पीहर पक्ष को दी। सूचना मिलते ही पीहर पक्ष मौके पर पहुंचा, जहां ललिता का शव कमरे में पड़ा मिला। इसके बाद खैरथल महिला थाना पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और खैरथल अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के पिता ने पति महेंद्र, जेठ नरेंद्र, जेठानी अनीता, ननद निकिता, सास कृष्णा, मौसी सास सुनीता और देवर के खिलाफ गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *