किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के सुखानी गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी मो. जलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। मो. जलाल अपने नए मकान के निर्माण के लिए घर के सामने मिट्टी डलवा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कैसर आलम का ट्रैक्टर वहां से गुजर रहा था। मो. जलाल ने ट्रैक्टर चालक को साइड से निकलने को कहा, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मारपीट कर युवक की ली जान यह कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई। इस दौरान हुई मारपीट में मो. जलाल गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा बहादुरगंज थाना अध्यक्ष दिलशाद ने बताया कि खबर लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है। किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के सुखानी गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी मो. जलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। मो. जलाल अपने नए मकान के निर्माण के लिए घर के सामने मिट्टी डलवा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कैसर आलम का ट्रैक्टर वहां से गुजर रहा था। मो. जलाल ने ट्रैक्टर चालक को साइड से निकलने को कहा, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मारपीट कर युवक की ली जान यह कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई। इस दौरान हुई मारपीट में मो. जलाल गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा बहादुरगंज थाना अध्यक्ष दिलशाद ने बताया कि खबर लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।


