वाराणसी में मोबाइल टावर पर चढ़कर व्यक्ति का हंगामा:जमीन संबंधी विवाद से है परेशान, पुलिस को फोन कर दी सूचना; जान देने की दे रहा धमकी

वाराणसी में मोबाइल टावर पर चढ़कर व्यक्ति का हंगामा:जमीन संबंधी विवाद से है परेशान, पुलिस को फोन कर दी सूचना; जान देने की दे रहा धमकी

वाराणसी के नदेसर स्थित बीएसएनएल मोबाइल टावर पर एक व्यक्ति के चढ़ने से हड़कंप मच गया। फिलहाल टावर पर चढ़े युवक ने अपना नाम राजेश(35) बताया है। वह लगातार पुलिस से फोन पर बात कर रहा है। पुलिस और फायर की टीम उसे नीचे उतारने के लिए लगी हुई है। पुलिस लोड हेलर और फोन से उससे बातचीत कर उसे उतारने की कोशिश कर रही है। जमीन संबंधी विवाद से है परेशान
चोलापुर निवासी राजेश कुमार ने टावर पर चढ़कर पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस से उसने फोन पर बताया कि वाराणसी के शिवपुर थानाक्षेत्र के नटिनियादाई इलाके में रहने वाले अंकित गुप्ता से कुछ जमीनी विवाद है। जिससे वह परेशान है। कहीं सुनवाई न होने के बाद उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल मौके पर पुलिस और फायर के जवान मौजूद हैं। और राजेश को उतारने की कोशिश में लगे हुए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *