GT vs MI Match Preview: आईपीएल 2026 में आज सोमवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। शाम को खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले से पहले मैच प्रिव्यू पर एक नजर डालते हैं।
GT vs MI Match Preview: आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला आज सोमवार 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। जहां शुभमन गिल की अगुवाई वाली जीटी लगातार चौथी जीत दर्ज करना चाहेगी तो वहीं हार्दिक पंड्या के नेतृत्व वाली एमआई जीत की लय में लौटने के इरादे से उतरेगी। जीटी इस मैच में उसी विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है तो एमआई में दो बड़े बदलाव हो सकते हैं। आइये इस मुकाबले से पहले दोनों की संभावित प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।
GT vs MI हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
जीटी बनाम एमआई हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 8 मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं। इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा है। गुजरात टाइटंस ने पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई इंडियंस सिर्फ तीन मैच जीत पाई है। दोनों टीमों के बीच सर्वाधिक स्कोर की बात करें तो जीटी ने एमआई के खिलाफ 233 रनों का विशाल स्कोर किया है।
गुजरात 5वें तो मुंबई आखिरी पायदान पर
आईपीएल 2026 में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो दोनों टीमें अब तक 5-5 मुकाबले खेली हैं। गुजरात टाइटंस इस सीजन में अब तक खेले गए पांच मैचों में 3 में जीत दर्ज की है, जबकि 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। पॉइंट्स टेबल में गुजरात पांचवें पायदान पर है। वहीं, मुंबई इंडियंस अब तक कुछ खास नहीं कर पाई है। मुंबई इंडियंस अब तक खेले पांच मुकाबलों में सिर्फ एक मुकाबला जीत पाई है, जबकि उसको 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये मुकाबला काली मिट्टी की पिच खेला जाना है। लेकिन, ये नहीं सोचे कि यहां कम स्कोर बनेगा। यहां अक्सर बल्लेबाजों को मदद मिलती रही है। इस बार भी स्कोर 200 से ज्यादा हो सकता है। पिछले सीजन से अब तक आईपीएल के सभी स्टेडियमों में यहां पहली पारी का औसत स्कोर सबसे ज्यादा रहा है।
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, एम शाहरुख खान, राशिद ख़ान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह।
Sports – Patrika | CMS


