इस शख्स की वजह से फिर चर्चा में आई Malaika Arora की निजी जिंदगी, पैपराजी के कैमरों में कैद वीडियो ने मचाया बवाल!

इस शख्स की वजह से फिर चर्चा में आई Malaika Arora की निजी जिंदगी, पैपराजी के कैमरों में कैद वीडियो ने मचाया बवाल!
मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीती रात मलाइका अपने बेटे अरहान खान के साथ अपनी मां के घर डिनर पर गई थीं। इस दौरान बिजनेसमैन हर्ष मेहता उन्हें वहां छोड़ने पहुंचे। यह पूरा नजारा वहां मौजूद पैपराजी के कैमरों में कैद हो गया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

उम्र में 19 साल छोटे हर्ष मेहता से जुड़ रहा नाम

पिछले कुछ समय से मलाइका अरोड़ा का नाम हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है, जो उम्र में उनसे 19 साल छोटे हैं। मां के घर के बाहर दोनों को साथ देखे जाने के बाद उनके रिश्ते की खबरों को और हवा मिल गई है। इससे पहले भी मलाइका और हर्ष को एक म्यूजिक कॉन्सर्ट और एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया जा चुका है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

इसे भी पढ़ें: 5 साल का Relationship, फिर भी शादी में देरी, TejRan के फैसले ने फैंस को किया Confuse

अर्जुन कपूर और अरबाज खान के साथ रहा रिश्ता

हर्ष मेहता से पहले मलाइका अरोड़ा ने करीब 5-6 साल तक अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट किया था। दोनों ने कभी भी अपने ब्रेकअप की खबरों पर खुलकर बात नहीं की, लेकिन एक समय के बाद दोनों का साथ दिखना बंद हो गया। अर्जुन कपूर से पहले मलाइका, अरबाज खान के साथ शादी के रिश्ते में थीं, जिससे उनका एक बेटा भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *