पंचकूला पुलिस कमिश्नरी में बड़ा फेरबदल:47 पुलिसकर्मियों के तबादले, 3 थाना प्रभारियों की बदली, व्यापारी मर्डर के बाद एक्शन में पुलिस

पंचकूला पुलिस कमिश्नरी में बड़ा फेरबदल:47 पुलिसकर्मियों के तबादले, 3 थाना प्रभारियों की बदली, व्यापारी मर्डर के बाद एक्शन में पुलिस

हरियाणा की पंचकूला पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता द्वारा जारी आदेशों के अनुसार इंस्पेक्टर से लेकर हेड कांस्टेबल स्तर तक 47 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। फेरबदल के तहत इंस्पेक्टर राजेश कुमार को सेक्टर-7 थाना प्रभारी से पिंजौर थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि इंस्पेक्टर राजबीर सिंह को पुलिस लाइन से सेक्टर-7 थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इंस्पेक्टर मनसा राम को कालका थाना से वेलफेयर इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। ट्रांसफर की पूरी कार्रवाई को पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के एक्शन के तौर पर देखा जा रहा है। SI स्तर पर ये हुए बदलाव एसआई प्रताप सिंह को एमटीओ से SHO थाना कालका, एसआई सिंहराज को सेक्टर-25 पुलिस पोस्ट से पिंजौर में अतिरिक्त एसएचओ, एसआई मलकीत सिंह को सेक्टर-19 पुलिस पोस्ट से एमडीसी थाना तथा एसआई ओम प्रकाश को एमडीसी थाना से सेक्टर-2 थाना भेजा गया है। इसके अलावा पीएसआई कमलदीप सिंह को लीगल सेल से सेक्टर-19 पुलिस पोस्ट, पीएसआई रामा स्वामी को साइबर सेल से सेक्टर-25 पुलिस पोस्ट, पीएसआई कमलजीत सिंह को पिंजौर से ईओडब्ल्यू तथा पीएसआई सौरव को सेक्टर-7 थाना से सेक्टर-5 थाना भेजा गया है। एसआई राजबीर सिंह को पिंजौर से चंडीमंदिर थाना में तैनाती मिली है। ASI स्तर पर भी व्यापक फेरबदल हेड कांस्टेबलों को भी मिली नई जिम्मेदारियां पुलिस लाइन में तैनात कई हेड कांस्टेबलों को विभिन्न थानों, चौकियों और विशेष शाखाओं में भेजा गया है। इनमें विकास आनंद, अमित कुमार, जवाला, सोहन लाल, राकेश कुमार, कश्मीर सिंह, परवीन कुमार, राम मेहर, अशोक कुमार, सुरेंद्र सिंह, अजय कुमार, सत्यवान सिंह, लीला राम, सुरजीत सिंह, नरेश कुमार, सुनील कुमार, राम निवास, श्याद खान, धनी राम, डिंपल कुमार, हरदीप सिंह, अशोक कुमार (129/PKL), देवेंद्र सिंह, राकेश कुमार (1092/PKL), मनदीप सिंह और अमनदीप सिंह शामिल हैं। इन कर्मचारियों को एमडीसी थाना, सेक्टर-14 थाना, सेक्टर-20 थाना, पिंजौर थाना, साइबर सेल, आईटी सेल, क्राइम स्टाफ, एंटी नारकोटिक्स सेल, एवीटी स्टाफ, ईओडब्ल्यू और विभिन्न पुलिस पोस्टों में नई तैनाती दी गई है। तत्काल प्रभाव से लागू हुए आदेश : डीसीपी पंचकूला डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। अभी राइडर व पीसीआर पर तैनात कर्मियों की तैनाती में भी बदलाव होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *