Main Vaapas Aaunga First Review: दिलजीत दोसांझ की फिल्म देख एकता कपूर ने दिया रिव्यू, वेदांत रैना के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

Main Vaapas Aaunga First Review: दिलजीत दोसांझ की फिल्म देख एकता कपूर ने दिया रिव्यू, वेदांत रैना के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

Main Vaapas Aaunga First Review: बॉलीवुड की मशहूर निर्माता एकता कपूर इन दिनों फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर काफी भावुक नजर आ रही हैं। फिल्म रिलीज से पहले ही उन्होंने इसका ऐसा रिव्यू दिया है जिसने दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है।

दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना स्टारर ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। लेकिन रिलीज से पहले ही इसे लेकर जो माहौल बन रहा है, उससे साफ है कि ये फिल्म दर्शकों के दिलों को गहराई से छू सकती है।

एकता कपूर ने शेयर किया लंबा-चौड़ा पोस्ट (Main Vaapas Aaunga First Review)

एकता कपूर ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं बल्कि बंटवारे के दर्द और पीढ़ियों के बदलते रिश्तों को बेहद खूबसूरती से दिखाने वाली फिल्म है। एकता के मुताबिक फिल्म खत्म होने के बाद भी इसकी कहानी और किरदार लंबे समय तक दिमाग में घूमते रहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें समझने में पूरा दिन लग गया कि इस फिल्म के बारे में क्या लिखा जाए, क्योंकि वो कोई गलत शब्द इस्तेमाल नहीं करना चाहती थीं।

फिल्म की कैसी है कहानी?

फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है। इसमें दिखाया गया है कि अलग-अलग दौर के लोग प्यार को कैसे महसूस करते हैं और रिश्तों को किस नजर से देखते हैं। एकता ने कहा कि फिल्म में ऐसा दर्द और अधूरापन है जो हर इंसान को अपने अतीत की किसी खास याद से जोड़ देता है। यह कहानी उन लोगों की याद दिलाती है जिनसे कभी ठीक तरह से अलविदा नहीं कह पाए।

दिलजीत दोसांझ की हुई जमकर तारीफ

फिल्म में दिलजीत दोसांझ के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। एकता कपूर ने कहा कि दिलजीत ने अपने चेहरे और आंखों के जरिए किरदार की भावनाओं को जिस तरह पेश किया है, वह बेहद शानदार है। उनका किरदार एक ऐसे युवक का है जो अपनी भावनाओं और रिश्तों को समझने की कोशिश करता है। एकता के मुताबिक दिलजीत का यह अब तक का सबसे परिपक्व अभिनय हो सकता है।

हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा वेदांग रैना को लेकर हो रही है। एकता कपूर ने उन्हें फिल्म का ‘सरप्राइज पैकेज’ बताया। उन्होंने कहा कि वेदांग में एक अलग तरह का आकर्षण है और स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी दर्शकों का ध्यान खींच लेती है। एकता ने माना कि उन्होंने वेदांग को पहले भी देखा था, लेकिन इस फिल्म में उनका अभिनय काफी अलग और प्रभावशाली है। अब माना जा रहा है कि यह फिल्म वेदांग के करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है।

शरवरी वाघ पर बोलीं एकता कपूर

वहीं शरवरी वाघ को लेकर भी एकता ने कहा कि उनकी आंखें हर भावना को बेहद ईमानदारी से बयां करती हैं। उन्होंने अभिनेत्री की स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले समय में शरवरी बॉलीवुड की बड़ी स्टार बन सकती हैं। दूसरी तरफ दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को लेकर एकता ने कहा कि उनके अभिनय को शब्दों में बयान करना आसान नहीं है क्योंकि वह अपने आप में अभिनय की एक संस्था हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *