वैष्णो देवी मंदिर में महिला समिति ने किया सामूहिक सुंदरकांड पाठ

वैष्णो देवी मंदिर में महिला समिति ने किया सामूहिक सुंदरकांड पाठ

सीतामढ़ी| नगर के सिद्ध स्थल माता वैष्णो देवी मंदिर सीतामढ़ी धाम में जून माह के पहले मंगलवार पर तय कार्यक्रम के तहत दोपहर 12 बजे मां वैष्णो देवी महिला सेवा समिति के तत्वावधान में सामूहिक सुंदरकांड पाठ हुआ। महिला समिति की सदस्यों और महिला भक्तों ने पहले बजरंगबली और राम-सीता दरबार की विधि से पूजा-अर्चना की। लड्डू, पेड़ा, अलग-अलग फल का भोग लगाया। इसके बाद सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया गया। आयोजन को महिला सेवा समिति की सचिव उषा रानी गुप्ता ने स्वास्थ्य लाभ के बाद बजरंगबली को विशेष रुप से भोग अर्पित किया। पाठ के बाद सामूहिक आरती हुई। भक्तों के बीच बड़े स्तर पर प्रसाद बांटा गया। आयोजन में भक्तों ने लोगों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मनोकामना पूर्ण होने की कामना की गई। सीतामढ़ी| नगर के सिद्ध स्थल माता वैष्णो देवी मंदिर सीतामढ़ी धाम में जून माह के पहले मंगलवार पर तय कार्यक्रम के तहत दोपहर 12 बजे मां वैष्णो देवी महिला सेवा समिति के तत्वावधान में सामूहिक सुंदरकांड पाठ हुआ। महिला समिति की सदस्यों और महिला भक्तों ने पहले बजरंगबली और राम-सीता दरबार की विधि से पूजा-अर्चना की। लड्डू, पेड़ा, अलग-अलग फल का भोग लगाया। इसके बाद सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया गया। आयोजन को महिला सेवा समिति की सचिव उषा रानी गुप्ता ने स्वास्थ्य लाभ के बाद बजरंगबली को विशेष रुप से भोग अर्पित किया। पाठ के बाद सामूहिक आरती हुई। भक्तों के बीच बड़े स्तर पर प्रसाद बांटा गया। आयोजन में भक्तों ने लोगों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मनोकामना पूर्ण होने की कामना की गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *