विनेश के सपोर्ट में उतरे महावीर फोगाट:बोले- कुश्ती संघ का मौजूदा प्रमुख बृजभूषण की कठपुतली; रेसलर ने खुद को बताया यौन उत्पीड़न की विक्टिम

विनेश के सपोर्ट में उतरे महावीर फोगाट:बोले- कुश्ती संघ का मौजूदा प्रमुख बृजभूषण की कठपुतली; रेसलर ने खुद को बताया यौन उत्पीड़न की विक्टिम

ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट द्वारा भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर यौन शोषण के आरोप लगाने के बाद ओलिंपिक कोच रहे महावीर फोगाट उनके समर्थन में उतरे हैं। महावीर ने कहा कि बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ लंबे समय से चल रहे आंदोलन के बावजूद महासंघ में कोई खास बदलाव नहीं आया है। मौजूदा प्रमुख बृजभूषण के सिर्फ एक कठपुतली हैं। बीते दिन विनेश फोगाट ने वीडियो जारी कर कहा था कि वह भी उन यौन उत्पीड़ित महिला खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने बृजभूषण के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के गोंडा में बृजभूषण के स्वामित्व वाले कॉलेज में 10 से 12 मई के बीच आयोजि सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट में जाने पर आपत्ति जताई। उधर महावीर फोगाट ने कहा कि डब्ल्यूएफआई का ये टूर्नामेंट अनुचित है। इससे यह स्पष्ट होता है कि आंदोलन से पहले की तरह ही स्थिति अभी भी उतनी ही संदिग्ध और भ्रष्ट बनी हुई है। जानिए महावीर फोगाट ने क्या कहा… आयोजन स्थल पर उठाए सवाल आयोजन स्थल के औचित्य पर सवाल उठाते हुए महावीर फोगाट ने कहा कि जब दिल्ली के आसपास पर्याप्त बुनियादी ढांचा और खिलाड़ियों की अच्छी-खासी संख्या मौजूद है, तो गोंडा में इस आयोजन को आयोजित करना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, इससे यह संकेत मिलता है कि केंद्र सरकार भी विश्व फुटबॉल महासंघ (WFI) में स्थिति सुधारने के लिए कुछ नहीं कर सकी। बृज भूषण अभी भी महासंघ के वास्तविक प्रमुख के रूप में सत्ता की बागडोर संभाले हुए हैं। महासंघ को भंग किया जाए फोगाट ने महासंघ को भंग करने की अपनी मांग को दोहराया और व्यवस्था में पूर्ण सुधार का आह्वान करते हुए सुझाव दिया कि खेल मंत्रालय को डब्ल्यूएफआई और अन्य महासंघों का प्रभार लेना चाहिए जो “भेदभाव और भ्रष्टाचार के एक सड़े हुए और कुख्यात पैटर्न से ग्रस्त हैं। ये टिप्पणियां विनेश फोगाट के उस बयान के बाद आई हैं, जिसमें उन्होंने प्रतिस्पर्धी कुश्ती में संभावित वापसी और रैंकिंग टूर्नामेंट में भाग लेने की तैयारी के दौरान आक्रोश व्यक्त किया था। पढ़ें विनेश फोगाट ने वीडियो जारी कर क्या आरोप लगाए… पिछले डेढ़ साल से मैट से दूर थी विनेश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा- आप सब को नमस्कार। जैसा की सभी को पता है कि पिछले डेढ़ साल से मैं रेस्लिंग मैट से काफी दूर थी। लेकिन अब कुछ महीनों से मैं रेसलिंग की तैयारियां कर रह रही हूं। बड़ी मेहनत और ईमानदारी से मेहनत कर रही हूं। जैसे मैंने पहले देश के लिए मेडल जीते, परमात्मा के आशीर्वाद से, आप सबके सहयोग से फिर से रेसलिंग मैट पर जाऊं और देश के लिए ढेर सारे मेडल जीतूं और देश के तिरंगे का मान बनाए रखूं। एक महीने पहले कॉम्पिटीशन अनाउंस हुआ विनेश ने आगे कहा कि मैं आप सबके साथ वीडियो के माध्यम से कुछ बातें साझा करना चाहती हूं। आज से करीब एक महीना पहले रेसलिंग फेडरेशन ने एक कॉम्पिटीशन का अनाउंसमेंट किया गया। यह टूर्नामेंट जहां पर ऑर्गनाइज करवाया जा रहा है, वो गोंडा यूपी है। जहां बृजभूषण का घर है। वहां उसका प्राइवेट कॉलेज है। वहां पर मेहनत करने वाले हर खिलाड़ी को उसका हक मिलेगा, यह बड़ा नामुमकिन और बहुत इम्पॉसिबल चीज है। सरकार ने सब बृजभूषण के सहारे छोड़ा विनेश ने कहा, कौन रेफरी, किसके मैच में जाएगा। कौन रेफरी कितने पॉइंट देगा, कौन मैच चेयरमैन कहां पर बैठेगा, किसको जितवाना है, किसको हरवाना है। ये सब बृजभूषण और उसके लोगों द्वारा कंट्रोल किया जाएगा। सरकार और हमारा खेल मंत्रालय मूक दर्शक बनकर इस चीज को देख रहा है। कोई खिलाड़ियों की मदद के लिए आगे नहीं आ रहा, मानो बृजभूषण को फ्री हैंड दिया हुआ है कि तुम जो मर्जी करो। चाहे तुम महिला पहलवानों के साथ कुछ करो या तुम कुश्ती जगत के साथ कुछ भी करो। हम तुम्हारे साथ में खड़े हैं। सभी मेहनती खिलाड़ियों का वजन सही से चेक किया जाएगा, उनकी मेहनत का असल रिजल्ट मैट पर निकलकर आएगा, ऐसा मुझे नहीं लगता। मुझे नहीं लगता कि मैं अपना 100% दे पाऊंगी। एक लड़की के लिए ये काफी मुश्किल होगा। मैं और मेरी टीम कॉम्पिटीशन लड़ेगी, अगर किसी के साथ कुछ गलत होता है तो इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी। केस कोर्ट में पेंडिंग है विनेश ने कहा कि आज से तीन साल पहले हमने सेक्सुअल हैरेसमेंट के खिलाफ भी आवाज उठाई थी। उससे संबंधित केस कोर्ट में पेंडिंग है। 6 महिला खिलाड़ियों ने उसमें शिकायत और गवाही दी थी, उस केस में गवाहियां चल रही है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है कि किसी भी पीड़ित की पहचान को सार्वजनिक न किया जाए, क्योंकि उनकी गरिमा और मान सम्मान की बात होती है। आज कुछ मजबूरियां ऐसी है कि मैं आप सभी को कुछ बताना चाहती हूं। मैं अभी नहीं बोलना चाहती थी, क्योंकि कोर्ट में केस पेडिंग है। देश के सामने सब सच्चाई सामने आ जाएगी। मैं बताना चाहती हूं कि उन 6 में से एक विक्टिम मैं खुद हूं, जिन्होंने शिकायत दी थी। अब जानिए क्या है यौन उत्पीड़न का पूरा मामला… बृजभूषण पर लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप 18 जनवरी 2023 को रेसलर विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देकर बृजभूषण पर महिला रेसलर्स के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। विनेश फोगाट ने रोते हुए कहा था- बृजभूषण शरण सिंह और कोच नेशनल कैंप में महिला रेसलर्स का यौन उत्पीड़न करते हैं। बृजभूषण खिलाड़ियों के होटल में रुकते थे, जो नियमों के खिलाफ है। टोक्यो ओलिंपिक में हार के बाद WFI के अध्यक्ष ने मुझे खोटा सिक्का कहा था। बृजभूषण बोले थे- आरोप सही हुए तो फांसी पर लटक जाऊंगा इन आरोपों पर कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण ने सफाई देते हुए कहा था- किसी भी तरह का उत्पीड़न नहीं हुआ है। अगर हुआ है तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। उन्होंने धरने को स्पॉन्सर्ड बताते हुए इसके पीछे हरियाणा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा को बताया था। उन्होंने कहा था कि अब ये खिलाड़ी नेशनल लेवल पर भी खेलने योग्य नहीं रहे। ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट द्वारा भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर यौन शोषण के आरोप लगाने के बाद ओलिंपिक कोच रहे महावीर फोगाट उनके समर्थन में उतरे हैं। महावीर ने कहा कि बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ लंबे समय से चल रहे आंदोलन के बावजूद महासंघ में कोई खास बदलाव नहीं आया है। मौजूदा प्रमुख बृजभूषण के सिर्फ एक कठपुतली हैं। बीते दिन विनेश फोगाट ने वीडियो जारी कर कहा था कि वह भी उन यौन उत्पीड़ित महिला खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने बृजभूषण के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के गोंडा में बृजभूषण के स्वामित्व वाले कॉलेज में 10 से 12 मई के बीच आयोजि सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट में जाने पर आपत्ति जताई। उधर महावीर फोगाट ने कहा कि डब्ल्यूएफआई का ये टूर्नामेंट अनुचित है। इससे यह स्पष्ट होता है कि आंदोलन से पहले की तरह ही स्थिति अभी भी उतनी ही संदिग्ध और भ्रष्ट बनी हुई है। जानिए महावीर फोगाट ने क्या कहा… आयोजन स्थल पर उठाए सवाल आयोजन स्थल के औचित्य पर सवाल उठाते हुए महावीर फोगाट ने कहा कि जब दिल्ली के आसपास पर्याप्त बुनियादी ढांचा और खिलाड़ियों की अच्छी-खासी संख्या मौजूद है, तो गोंडा में इस आयोजन को आयोजित करना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, इससे यह संकेत मिलता है कि केंद्र सरकार भी विश्व फुटबॉल महासंघ (WFI) में स्थिति सुधारने के लिए कुछ नहीं कर सकी। बृज भूषण अभी भी महासंघ के वास्तविक प्रमुख के रूप में सत्ता की बागडोर संभाले हुए हैं। महासंघ को भंग किया जाए फोगाट ने महासंघ को भंग करने की अपनी मांग को दोहराया और व्यवस्था में पूर्ण सुधार का आह्वान करते हुए सुझाव दिया कि खेल मंत्रालय को डब्ल्यूएफआई और अन्य महासंघों का प्रभार लेना चाहिए जो “भेदभाव और भ्रष्टाचार के एक सड़े हुए और कुख्यात पैटर्न से ग्रस्त हैं। ये टिप्पणियां विनेश फोगाट के उस बयान के बाद आई हैं, जिसमें उन्होंने प्रतिस्पर्धी कुश्ती में संभावित वापसी और रैंकिंग टूर्नामेंट में भाग लेने की तैयारी के दौरान आक्रोश व्यक्त किया था। पढ़ें विनेश फोगाट ने वीडियो जारी कर क्या आरोप लगाए… पिछले डेढ़ साल से मैट से दूर थी विनेश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा- आप सब को नमस्कार। जैसा की सभी को पता है कि पिछले डेढ़ साल से मैं रेस्लिंग मैट से काफी दूर थी। लेकिन अब कुछ महीनों से मैं रेसलिंग की तैयारियां कर रह रही हूं। बड़ी मेहनत और ईमानदारी से मेहनत कर रही हूं। जैसे मैंने पहले देश के लिए मेडल जीते, परमात्मा के आशीर्वाद से, आप सबके सहयोग से फिर से रेसलिंग मैट पर जाऊं और देश के लिए ढेर सारे मेडल जीतूं और देश के तिरंगे का मान बनाए रखूं। एक महीने पहले कॉम्पिटीशन अनाउंस हुआ विनेश ने आगे कहा कि मैं आप सबके साथ वीडियो के माध्यम से कुछ बातें साझा करना चाहती हूं। आज से करीब एक महीना पहले रेसलिंग फेडरेशन ने एक कॉम्पिटीशन का अनाउंसमेंट किया गया। यह टूर्नामेंट जहां पर ऑर्गनाइज करवाया जा रहा है, वो गोंडा यूपी है। जहां बृजभूषण का घर है। वहां उसका प्राइवेट कॉलेज है। वहां पर मेहनत करने वाले हर खिलाड़ी को उसका हक मिलेगा, यह बड़ा नामुमकिन और बहुत इम्पॉसिबल चीज है। सरकार ने सब बृजभूषण के सहारे छोड़ा विनेश ने कहा, कौन रेफरी, किसके मैच में जाएगा। कौन रेफरी कितने पॉइंट देगा, कौन मैच चेयरमैन कहां पर बैठेगा, किसको जितवाना है, किसको हरवाना है। ये सब बृजभूषण और उसके लोगों द्वारा कंट्रोल किया जाएगा। सरकार और हमारा खेल मंत्रालय मूक दर्शक बनकर इस चीज को देख रहा है। कोई खिलाड़ियों की मदद के लिए आगे नहीं आ रहा, मानो बृजभूषण को फ्री हैंड दिया हुआ है कि तुम जो मर्जी करो। चाहे तुम महिला पहलवानों के साथ कुछ करो या तुम कुश्ती जगत के साथ कुछ भी करो। हम तुम्हारे साथ में खड़े हैं। सभी मेहनती खिलाड़ियों का वजन सही से चेक किया जाएगा, उनकी मेहनत का असल रिजल्ट मैट पर निकलकर आएगा, ऐसा मुझे नहीं लगता। मुझे नहीं लगता कि मैं अपना 100% दे पाऊंगी। एक लड़की के लिए ये काफी मुश्किल होगा। मैं और मेरी टीम कॉम्पिटीशन लड़ेगी, अगर किसी के साथ कुछ गलत होता है तो इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी। केस कोर्ट में पेंडिंग है विनेश ने कहा कि आज से तीन साल पहले हमने सेक्सुअल हैरेसमेंट के खिलाफ भी आवाज उठाई थी। उससे संबंधित केस कोर्ट में पेंडिंग है। 6 महिला खिलाड़ियों ने उसमें शिकायत और गवाही दी थी, उस केस में गवाहियां चल रही है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है कि किसी भी पीड़ित की पहचान को सार्वजनिक न किया जाए, क्योंकि उनकी गरिमा और मान सम्मान की बात होती है। आज कुछ मजबूरियां ऐसी है कि मैं आप सभी को कुछ बताना चाहती हूं। मैं अभी नहीं बोलना चाहती थी, क्योंकि कोर्ट में केस पेडिंग है। देश के सामने सब सच्चाई सामने आ जाएगी। मैं बताना चाहती हूं कि उन 6 में से एक विक्टिम मैं खुद हूं, जिन्होंने शिकायत दी थी। अब जानिए क्या है यौन उत्पीड़न का पूरा मामला… बृजभूषण पर लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप 18 जनवरी 2023 को रेसलर विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देकर बृजभूषण पर महिला रेसलर्स के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। विनेश फोगाट ने रोते हुए कहा था- बृजभूषण शरण सिंह और कोच नेशनल कैंप में महिला रेसलर्स का यौन उत्पीड़न करते हैं। बृजभूषण खिलाड़ियों के होटल में रुकते थे, जो नियमों के खिलाफ है। टोक्यो ओलिंपिक में हार के बाद WFI के अध्यक्ष ने मुझे खोटा सिक्का कहा था। बृजभूषण बोले थे- आरोप सही हुए तो फांसी पर लटक जाऊंगा इन आरोपों पर कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण ने सफाई देते हुए कहा था- किसी भी तरह का उत्पीड़न नहीं हुआ है। अगर हुआ है तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। उन्होंने धरने को स्पॉन्सर्ड बताते हुए इसके पीछे हरियाणा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा को बताया था। उन्होंने कहा था कि अब ये खिलाड़ी नेशनल लेवल पर भी खेलने योग्य नहीं रहे।

​स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *