प्रेमिका की शादी में पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने पीटा:वाराणसी में दुल्हन बोलीं- मुझे मारो, उसे नहीं, बारात लौटी और मंदिर में प्रेमी रचाई शादी

प्रेमिका की शादी में पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने पीटा:वाराणसी में दुल्हन बोलीं- मुझे मारो, उसे नहीं, बारात लौटी और मंदिर में प्रेमी रचाई शादी

वाराणसी में गुरुवार रात एक शादी समारोह जयमाल के दौरान दुल्हन का प्रेमी बारात में पहुंच गया। प्रेमी को देखते ही गांव वालों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी, लेकिन तभी दुल्हन मंडप से दौड़ती हुई आई और प्रेमी को बचाते हुए बोली— “हमें मारिए, इसे नहीं।” दुल्हन की यह बात सुनते ही मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। घटना के बाद दूल्हा बिना शादी किए बारात वापस लेकर लौट गया। बाद में पुलिस चौकी में घंटों चली पंचायत के बाद युवती की शादी उसके प्रेमी से कराने पर सहमति बनी। इसके बाद आज शाम 5 बजे दोनों की शादी करा दी गई है। मामला लोहता थाना क्षेत्र के छीतौनी गांव का है। जानिए पूरा मामला
छीतौनी गांव निवासी पारस राजभर ने अपनी बेटी की शादी रोहित कुमार के साथ तय की थी। गुरुवार रात बारात गांव पहुंची और शादी की रस्में शुरू हुईं। जयमाल की तैयारी चल रही थी, तभी भटौली निवासी पवन राजभर अचानक बारात में पहुंच गया। परिजनों के अनुसार, पवन ने दुल्हन से शादी करने की जिद शुरू कर दी। यह देखते ही माहौल बिगड़ गया और गांव वालों ने उसकी पिटाई कर दी। इसी बीच दुल्हन मंडप छोड़कर मौके पर पहुंची और प्रेमी के सामने खड़ी हो गई। उसने लोगों से कहा कि पवन को न मारें, अगर मारना है तो उसे मारें। दुल्हन की बात सुनते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। मामला बढ़ता देख दूल्हा पक्ष नाराज हो गया और बिना शादी किए बारात वापस ले गया। पुलिस चौकी में चली पंचायत
घटना के बाद दोनों पक्ष कोटवां चौकी पहुंचे। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पवन राजभर ने शादी में पहुंचकर कार्यक्रम बिगाड़ दिया, जिससे परिवार को सामाजिक और आर्थिक नुकसान हुआ। वहीं युवती और पवन राजभर ने पुलिस को संयुक्त प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दोनों लंबे समय से प्रेम संबंध में हैं और अपनी मर्जी से शादी करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि युवती की शादी उसकी इच्छा के खिलाफ कराई जा रही थी। पिता ने आरोप लगाया कि युवक ने जबरन शादी रुकवाई है और इस हरकत से समाज में उनकी बदनामी हुई है। दोनों 6 सालों से प्रेम प्रसंग में
वहीं, युवती और उसके प्रेमी ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वे 6 सालों से एक-दूसरे के साथ हैं। युवती ने कहा कि उसके परिवार वाले उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती यह विवाह करवा रहे थे, इसलिए उसने अपने प्यार को चुना। मंदिर में हुई शादी
कोटवां चौकी प्रभारी मोहम्मद परवेज ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। बातचीत के बाद परिवार वाले युवती की शादी उसके प्रेमी से कराने के लिए तैयार हो गए। तय हुआ कि शुक्रवार 8 मई को दोनों की मंदिर में शादी कराई गई, जबकि 11 मई 2026 को कोर्ट मैरिज होगी। थाना प्रभारी दिगम्बर उपाध्याय ने बताया- पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से फैसला लिया है। अब दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई है। दोनों की शादी करा दी गई है। ——————————————————- ————————– ये खबर भी पढ़ें आंधी-बारिश में ताजमहल के पत्थर टूटकर गिर रहे:दीवारों में दरारें, रॉयल गेट भी बदहाल; पूर्व इंचार्ज बोले- अब ASI ठेकेदारों के भरोसे ताजमहल करीब 373 साल पुराना हो चुका है। दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों में शामिल इस स्मारक के रॉयल गेट (शाही दरवाजा) के पत्थर अब दरकने लगे हैं। दरवाजे की दीवारों में कई जगह दरारें आ गई हैं। कुछ पत्थर अपनी जगह से खिसक चुके हैं। हालात ऐसे हैं कि शाही गेट अब आंधी और बारिश भी नहीं झेल पा रहा। पढ़िए पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *