मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दूसरे दिन शुक्रवार को धम्बोला गाँव में मॉर्निंग वॉक पर निकले। सफेद टी शर्ट में मुख्यमंत्री गांव की गलियों से होकर गुजरी तो 2 किमी के पुत्र रास्ते में मुख्यमंत्री का स्वागत करने ओर अपनी समस्याएं बताने लोगो की भीड़ रही। लोगो ने मुख्यमंत्री ने फूल मालाएं पहनाई, दुपट्टा पहनाया ओर शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। वही लोगो ने छोटी छोटी समस्याएं गिनाई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बात कर उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। वही वॉक के दौरान बच्चों को चाकलेट दी। वही बच्चों, महिलाओं ओर लोगो ने मुख्यमंत्री के साथ अपने फोटो भी खिंचवाए। मुख्यमंत्री ने 2 मंदिरों में दर्शन भी किए। मुख्यमंत्री की 2 किमी की मॉर्निंग वॉक में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। सुबह साढ़े 6 बजे बाद मुख्यमंत्री मॉर्निंग वॉक के लिए निकले। संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी गौरव श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी उनके साथ रहे। दिव्यांग पिता के ट्रांसफर के लिए बेटी ने लगाई गुहार
मानसी पंड्या ने अपने दिव्यांग पिता जयप्रकाश पंड्या के ट्रांसफर के लखे मुख्यमंत्री से गुहार लगाई। मानसी ने कहा उसके पिता दोनो पैरों से दिव्यांग है। वे ग्रामपंचायत भादर में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत है। दिव्यांग होने की वजह से आने जाने में परेशानी होती है। मानसी ने पिता का ट्रांसफर धंबोला पंचायत में ही करने की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर से मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वही स्वास्थ्य विभाग में संविदाकर्मी चिराग पंड्या ने स्थायीकरण की मांग को लेकर गुहार लगाई। पत्नी की हार्ट में 2 छेद, फिर ब्रेन ट्यूमर, मदद की गुहार
संजय पंचाल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उसकी पत्नी माया पंचाल 13 सालों से गम्भीर बीमारी से पीड़ित है। पत्नी के हार्ट में 2 सेंटीमीटर के 2 छेद है। उसका इलाज ओर ऑपरेशन करवाया। जिस पर लाखों रुपए खर्च हो गए। इसके बाद ब्रेन ट्यूमर हो गया। इलाज पर खर्च की वजह से वे परेशान हो गए है ।संजय ने पत्नी के बेहतर इलाज के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई।


