प्रेमी-प्रेमिका ने सुसाइड की कोशिश से पहले बनाया VIDEO:मौके पर पहुंची पुलिस, फंदे से उतारकर बचाई जान, अस्पताल में कराया भर्ती

प्रेमी-प्रेमिका ने सुसाइड की कोशिश से पहले बनाया VIDEO:मौके पर पहुंची पुलिस, फंदे से उतारकर बचाई जान, अस्पताल में कराया भर्ती

बुलंदशहर में शादीशुदा युवती और उसके प्रेमी ने आत्महत्या का प्रयास करने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो सामने आते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर दोनों को फांसी के फंदे से सुरक्षित उतार लिया। उन्हें इलाज के लिए डिबाई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आत्महत्या के प्रयास से ठीक पहले बनाए गए इस वीडियो में प्रेमी प्रेमिका ने अपनी स्थिति के लिए कुछ व्यक्तियों को जिम्मेदार ठहराया। युवक ने वीडियो में गांव के प्रधान महेश चंद्र, उनके छोटे भाई पिंचू, लड़की के पिता राजू सिंह, ताऊ फुंस सिंह, अपने ताऊ के लड़के विजय सिंह और लड़की के मामा भूपेंद्र को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। वहीं, युवती ने भी वीडियो में अपने माता-पिता, ग्राम प्रधान और फुंस सिंह पर उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। बुलंदशहर पुलिस ने तुरंत सर्विलांस और स्थानीय जानकारी की मदद से पुलिस ने उस बाग का पता लगाया जहां दोनों फंदे पर लटकने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर दोनों की जान बचाई। पुलिस प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *