बेगूसराय में उत्पाद विभाग और बेगूसराय पुलिस ने आज चार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर करीब 1600 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है। जिसका बाजार मूल्य पौने दो करोड़ से अधिक बताया जा रहा है। यह सफलता साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र, नगर थाना क्षेत्र और भगवानपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान मिली है। इसमें सबसे बड़ी सफलता उत्पाद विभाग को मिली, जिसने 800 कार्टून शराब बरामद किया है। उत्पाद थानाध्यक्ष भुवन रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिला था कि पटना नंबर के 12 चक्का ट्रक से शराब लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में सनहा के पास सड़क पर चेकिंग शुरू किया गया। पटना नंबर का ट्रक देखते ही रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो भूसी के बोड़ा के नीचे से करीब 800 कार्टून विदेशी शराब और बीयर बरामद किया गया है। ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ में पता चला है कि यह शराब रांची से मुंगेर पुल के रास्ते लेकर आ रहे थे। जांच और गिनती चल रही है, बरामद शराब का बाजार मूल्य 50 लाख रुपया से अधिक है। डाक पार्सल से करीब 2250 लीटर विदेशी शराब बरामद नगर थाना की पुलिस ने इनपुट के आधार पर छापेमारी कर एक डाक पार्सल से करीब 2250 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि मद्य निषेध विभाग से इनपुट मिला था कि शराब लाया जा रहा है। इसी के आधार पर नगर थाना की पुलिस ने 250 कार्टून में करीब 2250 लीटर शराब बरामद किया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर सोर्सेज खंगाला जा रहा है। साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस ने एक डाक पार्सल भान से 2205 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि इनपुट के आधार पर कुरहा के पास शराब बरामद किया गया है। दुल्हन बाजार पटना के रहने वाले ड्राइवर सूरज कुमार और भरोसा कुमार को गिरफ्तार किया गया है। शराब जामताड़ा से पटना ले जाया जा रहा था। 1539 लीटर विदेशी शराब बरामद इधर, भगवानपुर थाना पुलिस और डीआईयू (DIU) की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1539 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। मौके से एक ट्रक और एक लग्जरी कार जब्त किया गया है। पुलिस टीम को मिले इनपुट के आधार पर यह सफलता भगवानपुर थाना क्षेत्र में ताजपुर दोबटिया के पास मिली है। चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए तस्कर अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं, जो संगठित रूप से शराब की तस्करी कर रहे थे। पहचान मुजफ्फरपुर जिला स्थित पियर के रहने वाले मनोज कुमार, समस्तीपुर जिला के खानपुर के रहने वाले धनंजय कुमार, बेगूसराय जिला के मंसूरचक के रहने वाले शिवकुमार चौधरी एवं गेहुनी भगवानपुर के रहने वाले शिवम कुमार के रूप में हुई है। बेगूसराय में उत्पाद विभाग और बेगूसराय पुलिस ने आज चार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर करीब 1600 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है। जिसका बाजार मूल्य पौने दो करोड़ से अधिक बताया जा रहा है। यह सफलता साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र, नगर थाना क्षेत्र और भगवानपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान मिली है। इसमें सबसे बड़ी सफलता उत्पाद विभाग को मिली, जिसने 800 कार्टून शराब बरामद किया है। उत्पाद थानाध्यक्ष भुवन रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिला था कि पटना नंबर के 12 चक्का ट्रक से शराब लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में सनहा के पास सड़क पर चेकिंग शुरू किया गया। पटना नंबर का ट्रक देखते ही रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो भूसी के बोड़ा के नीचे से करीब 800 कार्टून विदेशी शराब और बीयर बरामद किया गया है। ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ में पता चला है कि यह शराब रांची से मुंगेर पुल के रास्ते लेकर आ रहे थे। जांच और गिनती चल रही है, बरामद शराब का बाजार मूल्य 50 लाख रुपया से अधिक है। डाक पार्सल से करीब 2250 लीटर विदेशी शराब बरामद नगर थाना की पुलिस ने इनपुट के आधार पर छापेमारी कर एक डाक पार्सल से करीब 2250 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि मद्य निषेध विभाग से इनपुट मिला था कि शराब लाया जा रहा है। इसी के आधार पर नगर थाना की पुलिस ने 250 कार्टून में करीब 2250 लीटर शराब बरामद किया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर सोर्सेज खंगाला जा रहा है। साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस ने एक डाक पार्सल भान से 2205 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि इनपुट के आधार पर कुरहा के पास शराब बरामद किया गया है। दुल्हन बाजार पटना के रहने वाले ड्राइवर सूरज कुमार और भरोसा कुमार को गिरफ्तार किया गया है। शराब जामताड़ा से पटना ले जाया जा रहा था। 1539 लीटर विदेशी शराब बरामद इधर, भगवानपुर थाना पुलिस और डीआईयू (DIU) की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1539 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। मौके से एक ट्रक और एक लग्जरी कार जब्त किया गया है। पुलिस टीम को मिले इनपुट के आधार पर यह सफलता भगवानपुर थाना क्षेत्र में ताजपुर दोबटिया के पास मिली है। चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए तस्कर अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं, जो संगठित रूप से शराब की तस्करी कर रहे थे। पहचान मुजफ्फरपुर जिला स्थित पियर के रहने वाले मनोज कुमार, समस्तीपुर जिला के खानपुर के रहने वाले धनंजय कुमार, बेगूसराय जिला के मंसूरचक के रहने वाले शिवकुमार चौधरी एवं गेहुनी भगवानपुर के रहने वाले शिवम कुमार के रूप में हुई है।


