सेना की तरह पुलिस के जवानों के करतब VIDEO:10 माह की कठोर ट्रेनिंग के बाद सेवा को तैयार हुए जवान

सेना की तरह पुलिस के जवानों के करतब VIDEO:10 माह की कठोर ट्रेनिंग के बाद सेवा को तैयार हुए जवान

अलवर के निकट ठेकड़ा गांव स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTS) में मंगलवार को आरक्षी प्रशिक्षु बैच के दीक्षांत परेड समारोह में पुलिस जवानों ने सेना की तर्ज पर हैरतअंगेज शारीरिक और सामरिक करतब दिखाए। समारोह के मुख्य अतिथि मौजपुर SSB के उपमहानिरीक्षक (DIG) संजीव यादव रहे। उन्होंने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षु जवानों के अनुशासन, समर्पण व बेहतरीन प्रशिक्षण क्षमता की खुले दिल से सराहना की। आकर्षक मार्चपास्ट और करतबों ने मोहा मन दीक्षांत परेड के दौरान जैसे ही प्रशिक्षु जवानों ने कदम से कदम मिलाकर आकर्षक मार्चपास्ट निकाला, पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। जवानों ने अपनी ट्रेनिंग का परिचय देते हुए फील्ड क्राफ्ट, हथियारों को तेजी से खोलने-जोड़ने और सामरिक रणनीतियों का जीवंत प्रदर्शन किया। अंजलि अजीत जोरवाल, कमांडेंट एवं एडिशनल एसपी (PTS) ने कहा कि तैयार किए सक्षम और अनुशासित पुलिसकर्मी “एक सक्षम और अनुशासित पुलिसकर्मी तैयार करने के लिए ट्रेनिंग के दौरान बेहद कड़ी मेहनत की जाती है। इन प्रशिक्षुओं को शारीरिक दक्षता, कानून व्यवस्था, फील्ड ट्रेनिंग के साथ-साथ व्यावहारिक पुलिसिंग का गहन प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे फील्ड में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा सकें।” — कठोर प्रशिक्षण का ही परिणाम है यह अनुशासन: डीआईजी समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डीआईजी संजीव यादव ने कहा कि सुरक्षा बलों में जवानों को निखारने के लिए एक बेहद कठोर प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। ट्रेनिंग के दौरान अनुशासन, शारीरिक क्षमता और मानसिक दृढ़ता पर सबसे ज्यादा फोकस रहता है, जिसका शानदार परिणाम आज इस दीक्षांत परेड में साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने सभी पास-आउट जवानों को सफल प्रशिक्षण की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ये रहे मौजूद इस गौरवमयी समारोह में जिले के विभिन्न केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रशिक्षण केंद्रों के अधिकारी, पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त व सेवारत अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट शब्द प्रकाश पूनिया, सहायक कमांडेंट कैलाश चंद सैनी, सहायक कमांडेंट राजेंद्र चौधरी, सहायक कमांडेंट अभिषेक राठी सहित कई सैन्य और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *