बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। NDA की ओर से स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार विधान परिषद जा सकते हैं। RLM नेता और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का भी विधान परिषद जाना तय माना जा रहा है। चुनाव आयोग जल्द ही 10 सीटों पर चुनाव की घोषणा कर सकता है। इसे लेकर सत्ता और विपक्ष दोनों खेमों में रणनीति बनाने का दौर शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार, NDA इस बार संगठन से जुड़े कई नेताओं को विधान परिषद भेजने की तैयारी में है। इनमें निशांत कुमार और दीपक प्रकाश का नाम सबसे आगे है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11 मई को गुवाहाटी जाएंगे और 12 मई को असम सरकार की शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। लोजपा को मिल सकती है एक सीट बताया जा रहा है कि अगले महीने से बिहार विधान परिषद चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो सकती है और चुनाव आयोग जल्द अधिसूचना जारी कर सकता है। इस चुनाव को एनडीए सरकार के लिए संगठन और सरकार के बीच संतुलन साधने की बड़ी परीक्षा माना जा रहा है। सीटों के बंटवारे को लेकर सहयोगी दलों के बीच भी मंथन जारी है। फिलहाल बिहार विधान परिषद की कुल 10 सीटें खाली हैं। इनमें एक सीट पर उपचुनाव होना है, जबकि बाकी सीटों पर नियमित चुनाव कराए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक भाजपा और जदयू के अलावा एक सीट चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को भी दी जा सकती है। बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। NDA की ओर से स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार विधान परिषद जा सकते हैं। RLM नेता और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का भी विधान परिषद जाना तय माना जा रहा है। चुनाव आयोग जल्द ही 10 सीटों पर चुनाव की घोषणा कर सकता है। इसे लेकर सत्ता और विपक्ष दोनों खेमों में रणनीति बनाने का दौर शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार, NDA इस बार संगठन से जुड़े कई नेताओं को विधान परिषद भेजने की तैयारी में है। इनमें निशांत कुमार और दीपक प्रकाश का नाम सबसे आगे है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11 मई को गुवाहाटी जाएंगे और 12 मई को असम सरकार की शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। लोजपा को मिल सकती है एक सीट बताया जा रहा है कि अगले महीने से बिहार विधान परिषद चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो सकती है और चुनाव आयोग जल्द अधिसूचना जारी कर सकता है। इस चुनाव को एनडीए सरकार के लिए संगठन और सरकार के बीच संतुलन साधने की बड़ी परीक्षा माना जा रहा है। सीटों के बंटवारे को लेकर सहयोगी दलों के बीच भी मंथन जारी है। फिलहाल बिहार विधान परिषद की कुल 10 सीटें खाली हैं। इनमें एक सीट पर उपचुनाव होना है, जबकि बाकी सीटों पर नियमित चुनाव कराए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक भाजपा और जदयू के अलावा एक सीट चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को भी दी जा सकती है।


