दतिया में हीटवेव से जनजीवन बेहाल:बिजली कटौती ने और बढ़ाई परेशानी, जिला अस्पताल में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार

दतिया में हीटवेव से जनजीवन बेहाल:बिजली कटौती ने और बढ़ाई परेशानी, जिला अस्पताल में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार

दतिया में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिले में तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण पूरा शहर तप रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी शुष्क हवाओं के असर से अगले एक हफ्ते तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा हीटवेव के कारण दोपहर के समय शहर की सड़कें सूनी नजर आ रही हैं। किला चौक, टाउन हॉल और हाईवे जैसे व्यस्त इलाकों में सुबह 11 बजे के बाद ही सन्नाटा पसरने लगा। कई व्यापारियों ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अपनी दुकानें बंद रखना शुरू कर दिया है। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। बिजली पर बढ़ा दबाव, कई इलाकों में कटौती लगातार बढ़ती गर्मी के कारण शहर और ग्रामीण इलाकों में बिजली की खपत काफी बढ़ गई है। ज्यादा लोड होने से कई जगह मुख्य फीडर और केबल बॉक्स जल गए। इसके चलते रात में कई इलाकों में घंटों बिजली कटौती हो रही है। न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री रहने के कारण लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। कई लोग छतों पर रात बिताने को मजबूर हैं। जिला अस्पताल में बनाया गया हीट स्ट्रोक वार्ड भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। जिला अस्पताल दतिया में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार किए गए हैं। यहां कूलिंग और ओआरएस की व्यवस्था की गई है। डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह डॉ. दिनेश सिंह तोमर ने लोगों को तेज धूप में निकलने से पहले पर्याप्त पानी, मट्ठा या आम का पना पीने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में डिहाइड्रेशन तेजी से होता है, इसलिए घर में ओआरएस का घोल जरूर रखें। डॉक्टरों के अनुसार अचानक सिरदर्द, चक्कर आना या तेज बुखार को सामान्य थकान न समझें, क्योंकि ये लू के लक्षण हो सकते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *