मैहर शारदा मंदिर के पास फिर दिखा तेंदुआ:फलाहारी आश्रम के पास CCTV में कैद हुई हलचल, छात्रों में दहशत

मैहर शारदा मंदिर के पास फिर दिखा तेंदुआ:फलाहारी आश्रम के पास CCTV में कैद हुई हलचल, छात्रों में दहशत

मैहर में मां शारदा मंदिर की पहाड़ी के नीचे स्थित फलाहारी आश्रम के पास एक बार फिर तेंदुआ देखा गया है। बुधवार देर रात करीब 10 बजे आश्रम परिसर के आसपास तेंदुए की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। यह पहली बार नहीं है जब यहां तेंदुआ देखा गया है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय आश्रम में रहने वाले छात्र भोजन कर रहे थे। तभी तेंदुआ आश्रम के नजदीक पहुंच गया। तेंदुए को देखकर आश्रम में मौजूद बच्चे और अन्य लोग सतर्क हो गए तथा उसे देखने के लिए बाहर निकल आए। फलाहारी आश्रम में संचालित गुरुकुल में 35 से अधिक छात्र निवास करते हैं। तेंदुए की लगातार मौजूदगी से अभिभावकों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक तेंदुए ने किसी व्यक्ति पर हमला नहीं किया है और न ही कोई नुकसान पहुंचाया है, लेकिन आबादी वाले क्षेत्र और बच्चों के बीच उसकी उपस्थिति से भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां पहले भी सामने आ चुकी हैं। इस घटना के बाद आश्रम प्रबंधन और आसपास के लोगों ने वन विभाग को सूचना दे दी है। आश्रम के छात्र आदर्श मिश्रा ने बताया, “हम सभी लोग भोजन कर रहे थे तभी हलचल समझ में आई। सभी बच्चे उठकर देखने गए तो तेंदुआ खड़ा हुआ था।” 15 दिन से हलचल जारी फलाहारी आश्रम के महंत रामलोचन महाराज ने जानकारी दी कि पिछले करीब 15 दिनों से यहां तेंदुए की हलचल देखी जा रही है। उन्होंने बताया, “कल बच्चे जब प्रसाद खा रहे थे तभी तेंदुआ पहुंचा था, हम लोगों ने उसे भगाया है। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई है, लेकिन उन्होंने कहा है कि जब तक वह किसी प्रकार की वारदात नहीं करता, किसी को जख्मी या नुकसान नहीं पहुंचाता, तब तक हमारे यहां ऐसा कोई नियम नहीं है कि हम उसे भगाएं।”

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *