पुराने डिजाइन छोड़िए! ये Traditional Nepali Jewellery देगी Perfect Royal Look, देखें Photos

पुराने डिजाइन छोड़िए! ये Traditional Nepali Jewellery देगी Perfect Royal Look, देखें Photos
महिलाएं किसी भी त्योहार, फंक्शन या शादी के लिए सजने-संवरने के बाद ज्वेलरी जरुर पहनती है। अपने लुक को एलिगेंट बनाने के लिए महिलाएं तरह-तरह की पारंपरिक ज्वेलरी वियर करती हैं। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं नेपाल की ट्रेडिशनल नेकलेस के लेटेस्ट डिजाइन के बारे में, जिनको आप एक बार पहन लिया तो एकदम रॉयल नजर आएंगी और सबकी निगाहें आप ही रहेंगी।
मल्टी स्ट्रेंड ग्रीन ग्लास बीड नेपाली नेकलेस
यदि आपको नेकलेस के पहनने का काफी शौक है और आपके पास अच्छा कलेक्शन हैं, तो इस बार आप मल्टी स्ट्रेंड ग्रीन ग्लास बीड नेपाली नेकलेस को जरुर पहनें। यह आपके लुक में चार चांद लगा देगी। आप इस तरह की ज्वेलरी ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकते हैं। अगर आपको मार्केट में इस तरह की ज्वेलरी न मिले तो आप ऑनलाइन मांगा सकती हैं।
पारंपरिक नेपाली नौगेदी तिलहारी हार
अगर आप साड़ी या सूट के साथ कुछ अलग और आकर्षक ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं, तो साधारण डिजाइनों की जगह पारंपरिक नेपाली नौगेदी तिलहारी हार को अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। यह खूबसूरत और भारी डिजाइन वाला हार आपके एथनिक लुक को शाही अंदाज देता है। खास मौकों पर इसे पहनने से आपकी पर्सनैलिटी और भी निखरकर सामने आती है और पूरा लुक बेहद एलिगेंट दिखाई देता है।
रेड क्रिस्टल नेपाली रानी हार नेकलेस
बार-बार एक तरह के नेकलेस पहनकर बोर हो गए हैं, तो एक बार रेड क्रिस्टल नेपाली रानी हार को जरुर वियर करें। यह हार दिखने में काफी खूबसूरत होता है, इसमें लगे मोती लुक और शानदार बना देते हैं। इसको आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं। 
पारंपरिक नेपाली लिंबू कंथा या कोंडा हार
अगर आप अपने पारंपरिक लुक में कुछ नया और आकर्षक जोड़ना चाहती हैं, तो लेटेस्ट डिजाइन वाले नेपाली लिंबू कंथा या कोंडा हार एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। इन खास डिजाइनों की ज्वेलरी आपके साड़ी या सूट वाले अंदाज को अलग पहचान देने के साथ-साथ बेहद स्टाइलिश और रॉयल लुक भी प्रदान करती है। यह हार आपकी पूरी पर्सनैलिटी में एलिगेंस का खास टच जोड़ता है। आप चाहें तो इसकी तस्वीर लेकर अपने आसपास के ज्वेलरी मार्केट में आसानी से वैसा ही डिजाइन बनवा या खरीद सकती हैं।
गोल्ड प्लेटेड पेंडेंट बीड नेपाली नेकलेस
किसी भी फंक्शन में जलवा बिखरने के लिए एक बार इस तरह नेपाली नेकलेस जरुर वियर करें। गोल्ड प्लेटेड पेंडेंट बीड नेपाली नेकलेस दिखनें में बेहद ही सुंदर लगते हैं और यह आपके लुक को एलिगेंट बना देते हैं। इसको आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं। ऐसे नेकलेस महिलाओं को काफी पसंद आएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *