मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलो कला पंचायत के वार्ड एक में सोमवार को भूमि विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो मजदूरों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पवन मुखिया और नंदन यादव के बीच पिछले करीब डेढ़ साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… कार्रवाई नहीं होने के कारण विवाद सुलझ नहीं सका
रविवार को भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसकी शिकायत पीड़ित पक्ष ने पुलिस से की थी। मौके पर पुलिस पहुंची भी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण विवाद सुलझ नहीं सका। सोमवार को जब पवन मुखिया के घर पर मकान ढलाई के लिए शटरिंग का काम चल रहा था, तभी आरोप है कि नंदन यादव अपने समर्थकों के साथ अचानक वहां पहुंच गया और हमला बोल दिया। इस हमले में पवन मुखिया, छोटी मुखिया और दो मजदूर समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जमीन विवाद को लेकर पहले से तनाव बना हुआ
घटना के संबंध में घायल के पुत्र सुभाष कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर पहले से तनाव बना हुआ था और इसी के चलते अचानक हमला किया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलो कला पंचायत के वार्ड एक में सोमवार को भूमि विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो मजदूरों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पवन मुखिया और नंदन यादव के बीच पिछले करीब डेढ़ साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… कार्रवाई नहीं होने के कारण विवाद सुलझ नहीं सका
रविवार को भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसकी शिकायत पीड़ित पक्ष ने पुलिस से की थी। मौके पर पुलिस पहुंची भी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण विवाद सुलझ नहीं सका। सोमवार को जब पवन मुखिया के घर पर मकान ढलाई के लिए शटरिंग का काम चल रहा था, तभी आरोप है कि नंदन यादव अपने समर्थकों के साथ अचानक वहां पहुंच गया और हमला बोल दिया। इस हमले में पवन मुखिया, छोटी मुखिया और दो मजदूर समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जमीन विवाद को लेकर पहले से तनाव बना हुआ
घटना के संबंध में घायल के पुत्र सुभाष कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर पहले से तनाव बना हुआ था और इसी के चलते अचानक हमला किया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।