चंदवारा पुल फेज-2 निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज:जेल चौक से सीधे NH-57 दरभंगा फोरलेन तक बनेगी कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी राहत

चंदवारा पुल फेज-2 निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज:जेल चौक से सीधे NH-57 दरभंगा फोरलेन तक बनेगी कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी राहत

मुजफ्फरपुर शहर को लगातार ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने और पूर्वी इलाके की कनेक्टिविटी मजबूत करने को लेकर चंदवारा पुल फेज-2 परियोजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है। जिला प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इस परियोजना के पूरा होने के बाद जेल चौक से सीधे अहियापुर के सिपाहपुर होते हुए NH-57 दरभंगा फोरलेन तक सुगम संपर्क स्थापित होगा। जानकारी के अनुसार, जेल चौक से सिपाहपुर NH-57 तक करीब 3 किलोमीटर लंबा एप्रोच पथ बनाया जाएगा। इसके लिए जिला भू-अर्जन कार्यालय ने जमीन अधिग्रहण का पूरा प्राक्कलन तैयार कर लिया है। इस परियोजना पर करीब 120 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है, जिसमें लगभग 57 करोड़ रुपए केवल भूमि अधिग्रहण पर खर्च किए जाएंगे। मुआवजा वितरण शुरू किया जाएगा प्रशासन की ओर से भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रस्ताव पुल निर्माण निगम को सौंप दिया गया है। फंड उपलब्ध होते ही अगले महीने से प्रभावित लोगों को मुआवजा वितरण शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही मिट्टी भराई और अन्य प्रारंभिक निर्माण कार्य भी समानांतर रूप से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इधर, चंदवारा पुल फेज-1 का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। फिलहाल पुल पर आंशिक रूप से वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है, जबकि दिसंबर तक इसका पूरा निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि शहर की बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए चंदवारा पुल परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फेज-1 अंतिम चरण में है और जल्द ही इस पर पूर्ण रूप से परिचालन शुरू हो जाएगा। वहीं, फेज-2 के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। परियोजना के पूरा होने से शहर के पूर्वी हिस्से में आवागमन आसान होगा और जेल चौक, अहियापुर और दरभंगा फोरलेन की ओर जाने वाले वाहनों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मुजफ्फरपुर शहर को लगातार ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने और पूर्वी इलाके की कनेक्टिविटी मजबूत करने को लेकर चंदवारा पुल फेज-2 परियोजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है। जिला प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इस परियोजना के पूरा होने के बाद जेल चौक से सीधे अहियापुर के सिपाहपुर होते हुए NH-57 दरभंगा फोरलेन तक सुगम संपर्क स्थापित होगा। जानकारी के अनुसार, जेल चौक से सिपाहपुर NH-57 तक करीब 3 किलोमीटर लंबा एप्रोच पथ बनाया जाएगा। इसके लिए जिला भू-अर्जन कार्यालय ने जमीन अधिग्रहण का पूरा प्राक्कलन तैयार कर लिया है। इस परियोजना पर करीब 120 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है, जिसमें लगभग 57 करोड़ रुपए केवल भूमि अधिग्रहण पर खर्च किए जाएंगे। मुआवजा वितरण शुरू किया जाएगा प्रशासन की ओर से भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रस्ताव पुल निर्माण निगम को सौंप दिया गया है। फंड उपलब्ध होते ही अगले महीने से प्रभावित लोगों को मुआवजा वितरण शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही मिट्टी भराई और अन्य प्रारंभिक निर्माण कार्य भी समानांतर रूप से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इधर, चंदवारा पुल फेज-1 का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। फिलहाल पुल पर आंशिक रूप से वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है, जबकि दिसंबर तक इसका पूरा निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि शहर की बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए चंदवारा पुल परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फेज-1 अंतिम चरण में है और जल्द ही इस पर पूर्ण रूप से परिचालन शुरू हो जाएगा। वहीं, फेज-2 के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। परियोजना के पूरा होने से शहर के पूर्वी हिस्से में आवागमन आसान होगा और जेल चौक, अहियापुर और दरभंगा फोरलेन की ओर जाने वाले वाहनों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *