वैश्विक हालातो को देखते हुए जहां एक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेट्रोल व डीजल का सीमित इस्तेमाल करने की अपील कर रहे हैं और इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल की सलाह देश को दे रहे हैं। इसी बीच रविवार को मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक गांव में पहुंचे जहां ट्रैक्टरों का काफिला उनके स्वागत में चला दिखाई दिया।
इस वीडियो को लेकर एक्स पर भी लोगों के द्वारा ट्रोल, किया जा रहा है कि इस प्रकार का आयोजन प्रधानमंत्री की अपील के खिलाफ है। क्योंकि साथ तौर पर देखा जा रहा है कि ट्रैक्टरों की लंबी लाइन जिला पंचायत अध्यक्ष के स्वागत में चल रही है। चर्चाओं में रहता है गाड़ियों का काफिला जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी अक्सर अपनी कारों के काफिले को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। उनके सोशल मीडिया पर डिफेंडर, रेंज रोवर और मर्सिडीज़ जैसी तमाम लग्जरी गाड़ियों के साथ उनकी पोस्ट रहती । है इसके बाद अब यह ट्रैक्टरों का काफिला और भी ज्यादा वायरल हो रहा है।
स्वागत की नहीं थी जानकारी जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी का कहना है कि गांव के लोगों द्वारा मुझे गांव में बुलाया गया था। मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि इस प्रकार का भी कोई आयोजन है। क्योंकि उनकी तैयारी पहले से थी इसलिए मैं वहां तो मन नहीं कर सका, लेकिन मैं बाद में उन लोगों से इस बारे में बात भी की थी । इसके साथ ही मैंने सभी से अपील की है कि जब तक देश में पेट्रोल डीजल का संकट खत्म नहीं होता तब तक कहीं भी इस प्रकार का आयोजन न किया जाए।


