RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज सिंगापुर रवाना होंगे। लालू अपने पोस्ट ट्रांसप्लांट रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए जा रहे हैं। दिल्ली की अदालत से विदेश यात्रा की अनुमति मिलने के बाद उनके दौरे का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे लालू यादव का यह दौरा पूरी तरह चिकित्सकीय जांच और डॉक्टरों से परामर्श के लिए तय किया गया है। तेजस्वी यादव ने दी थी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लालू यादव के सिंगापुर दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, पिताजी का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। डॉक्टरों ने हर तीन महीने पर रूटीन चेकअप की सलाह दी थी, लेकिन पिछले करीब एक साल से नियमित जांच नहीं हो पाई थी। इसी कारण अब उन्हें फिर से सिंगापुर जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि आंख का ऑपरेशन हुआ था और अभी भी उन्हें आंखों से जुड़ी परेशानी बनी हुई है। तेजस्वी यादव ने कहा था कि 29 तारीख को अदालत से अनुमति मिल गई है। अब पिता जी सिंगापुर जाकर अपना मेडिकल चेकअप कराएंगे। परिवार और पार्टी के नेता लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। अदालत से पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एके तिवारी की अदालत ने लालू प्रसाद यादव को पासपोर्ट रिलीज करने की अनुमति दी है। अदालत ने यह आदेश उनके आवेदन पर सुनवाई के बाद दिया। लालू यादव ने अदालत में याचिका दायर कर कहा था कि उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर जाना है, इसलिए उनका पासपोर्ट वापस किया जाए। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि यह यात्रा पूरी तरह मेडिकल जरूरतों से जुड़ी है। इसके बाद अदालत ने विदेश यात्रा की अनुमति देते हुए पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश जारी कर दिया। चारा घोटाला मामलों में सजायाफ्ता हैं लालू यादव लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला के कई मामलों में सजायाफ्ता हैं। डोरंडा, चाईबासा, देवघर और दुमका कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े मामलों में उन्हें सजा मिल चुकी है। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं और उनकी क्रिमिनल अपील हाई कोर्ट में लंबित है। इसी वजह से विदेश यात्रा के लिए उन्हें हर बार अदालत से विशेष अनुमति लेनी पड़ती है। इससे पहले भी अदालत ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट और बाद के मेडिकल चेकअप के लिए विदेश जाने की इजाजत दी थी। दिसंबर 2022 में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट लालू यादव की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी। कई गंभीर बीमारियों से जूझने के बाद दिसंबर 2022 में सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में उनका सफल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। इस ऑपरेशन के दौरान उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी दान की थी। ऑपरेशन के बाद लालू यादव की सेहत में काफी सुधार देखने को मिला। इसके बाद से वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और समय-समय पर मेडिकल जांच कराते रहे हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार ट्रांसप्लांट के बाद उनकी सक्रियता भी पहले से बढ़ी है और वह लगातार राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं। पोते के पहले जन्मदिन में दिखे खुश सिंगापुर रवाना होने से पहले लालू यादव परिवार के साथ खास पल बिताते नजर आए। 27 मई को उनके पोते और तेजस्वी यादव के बेटे इराज का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। बर्थ-डे सेलिब्रेशन गाजियाबाद स्थित रागिनी विला में आयोजित किया गया था। यह घर लालू यादव की बेटी रागिनी और दामाद राहुल यादव का है। जन्मदिन समारोह में आरजेडी के कई विधायक, सांसद और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। परिवार के बीच लालू यादव काफी खुश और सहज नजर आए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों और मेहमानों के साथ समय बिताया। पार्टी नेताओं का कहना है कि पारिवारिक माहौल में लालू यादव काफी उत्साहित दिखे। स्वास्थ्य पर पार्टी नेताओं की नजर आरजेडी नेताओं के अनुसार लालू यादव की सेहत को लेकर परिवार और पार्टी दोनों बेहद सतर्क हैं। डॉक्टरों की सलाह पर ही उनका पूरा मेडिकल शेड्यूल तय किया जाता है। सिंगापुर में उनका विस्तृत हेल्थ चेकअप होगा, जिसमें किडनी ट्रांसप्लांट के बाद की स्थिति, आंखों की जांच और अन्य स्वास्थ्य परीक्षण शामिल रहेंगे। RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज सिंगापुर रवाना होंगे। लालू अपने पोस्ट ट्रांसप्लांट रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए जा रहे हैं। दिल्ली की अदालत से विदेश यात्रा की अनुमति मिलने के बाद उनके दौरे का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे लालू यादव का यह दौरा पूरी तरह चिकित्सकीय जांच और डॉक्टरों से परामर्श के लिए तय किया गया है। तेजस्वी यादव ने दी थी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लालू यादव के सिंगापुर दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, पिताजी का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। डॉक्टरों ने हर तीन महीने पर रूटीन चेकअप की सलाह दी थी, लेकिन पिछले करीब एक साल से नियमित जांच नहीं हो पाई थी। इसी कारण अब उन्हें फिर से सिंगापुर जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि आंख का ऑपरेशन हुआ था और अभी भी उन्हें आंखों से जुड़ी परेशानी बनी हुई है। तेजस्वी यादव ने कहा था कि 29 तारीख को अदालत से अनुमति मिल गई है। अब पिता जी सिंगापुर जाकर अपना मेडिकल चेकअप कराएंगे। परिवार और पार्टी के नेता लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। अदालत से पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एके तिवारी की अदालत ने लालू प्रसाद यादव को पासपोर्ट रिलीज करने की अनुमति दी है। अदालत ने यह आदेश उनके आवेदन पर सुनवाई के बाद दिया। लालू यादव ने अदालत में याचिका दायर कर कहा था कि उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर जाना है, इसलिए उनका पासपोर्ट वापस किया जाए। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि यह यात्रा पूरी तरह मेडिकल जरूरतों से जुड़ी है। इसके बाद अदालत ने विदेश यात्रा की अनुमति देते हुए पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश जारी कर दिया। चारा घोटाला मामलों में सजायाफ्ता हैं लालू यादव लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला के कई मामलों में सजायाफ्ता हैं। डोरंडा, चाईबासा, देवघर और दुमका कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े मामलों में उन्हें सजा मिल चुकी है। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं और उनकी क्रिमिनल अपील हाई कोर्ट में लंबित है। इसी वजह से विदेश यात्रा के लिए उन्हें हर बार अदालत से विशेष अनुमति लेनी पड़ती है। इससे पहले भी अदालत ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट और बाद के मेडिकल चेकअप के लिए विदेश जाने की इजाजत दी थी। दिसंबर 2022 में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट लालू यादव की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी। कई गंभीर बीमारियों से जूझने के बाद दिसंबर 2022 में सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में उनका सफल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। इस ऑपरेशन के दौरान उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी दान की थी। ऑपरेशन के बाद लालू यादव की सेहत में काफी सुधार देखने को मिला। इसके बाद से वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और समय-समय पर मेडिकल जांच कराते रहे हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार ट्रांसप्लांट के बाद उनकी सक्रियता भी पहले से बढ़ी है और वह लगातार राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं। पोते के पहले जन्मदिन में दिखे खुश सिंगापुर रवाना होने से पहले लालू यादव परिवार के साथ खास पल बिताते नजर आए। 27 मई को उनके पोते और तेजस्वी यादव के बेटे इराज का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। बर्थ-डे सेलिब्रेशन गाजियाबाद स्थित रागिनी विला में आयोजित किया गया था। यह घर लालू यादव की बेटी रागिनी और दामाद राहुल यादव का है। जन्मदिन समारोह में आरजेडी के कई विधायक, सांसद और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। परिवार के बीच लालू यादव काफी खुश और सहज नजर आए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों और मेहमानों के साथ समय बिताया। पार्टी नेताओं का कहना है कि पारिवारिक माहौल में लालू यादव काफी उत्साहित दिखे। स्वास्थ्य पर पार्टी नेताओं की नजर आरजेडी नेताओं के अनुसार लालू यादव की सेहत को लेकर परिवार और पार्टी दोनों बेहद सतर्क हैं। डॉक्टरों की सलाह पर ही उनका पूरा मेडिकल शेड्यूल तय किया जाता है। सिंगापुर में उनका विस्तृत हेल्थ चेकअप होगा, जिसमें किडनी ट्रांसप्लांट के बाद की स्थिति, आंखों की जांच और अन्य स्वास्थ्य परीक्षण शामिल रहेंगे।


