औरंगाबाद जिले का प्रमुख परिवहन केंद्र माने जाने वाला रामाबांध बस स्टैंड आज बुनियादी सुविधाओं के अभाव में अपनी पहचान खोता जा रहा है। एक समय जिले का मुख्य आवागमन केंद्र रहा यह बस स्टैंड अब अव्यवस्था और बदहाली का प्रतीक बन चुका है। यहां से प्रतिदिन बिहार समेत झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और मध्य प्रदेश सहित करीब एक दर्जन राज्यों के लिए बसों का संचालन होता है, लेकिन यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं भी नसीब नहीं हो पा रही हैं। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिन के समय बस स्टैंड परिसर में जगह नहीं मिलने के कारण बसें और अन्य वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर ही खड़े किए जाते हैं। इससे यातायात बाधित होता है। दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों के अनुसार कई बार यहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे लोगों को घंटों तक परेशान होना पड़ता है। बारिश के सीजन में कीचड़ और गंदगी फैली रहती है बारिश के मौसम में बस स्टैंड की हालत और भी बदतर हो जाती है। हल्की बारिश होते ही परिसर में पानी जमा हो जाता है, जिससे कीचड़ और गंदगी फैल जाती है। यात्रियों को पानी के बीच से गुजरना पड़ता है, जिससे उनका सामान भी खराब हो जाता है। कई बार फिसलकर गिरने की घटनाएं भी सामने आती हैं। इसके बावजूद जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है, जो प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है। शौचालय की स्थिति भी दयनीय बस स्टैंड परिसर में स्थित सामुदायिक शौचालय की स्थिति बेहद दयनीय है। शौचालय की टंकी में ताला लटका रहता है, जिसके कारण यात्रियों को खुले में या आसपास के क्षेत्रों में जाने को मजबूर होना पड़ता है। यहां निजी तौर पर शौचालय का संचालन किया जा रहा है, जिससे आम यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती है। खासकर महिला यात्रियों के लिए यह स्थिति बेहद असुविधाजनक और शर्मनाक बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मुलभुत सुविधाओं का भी अभाव बस स्टैंड में बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई और जलनिकासी जैसी आवश्यक सुविधाओं का भी अभाव है। गर्मी के मौसम में यात्रियों को पानी के लिए भटकना पड़ता है, जबकि बैठने के लिए पर्याप्त बेंच या शेड नहीं होने से लोगों को इधर-उधर खड़ा रहना पड़ता है। इससे खासकर बुजुर्गों और बच्चों को अधिक परेशानी होती है। सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह चरमराई हुई है। बस स्टैंड के विभिन्न हिस्सों में कचरे का अंबार लगा रहता है, जिससे दुर्गंध फैलती है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। नियमित सफाई कर्मियों की तैनाती नहीं होने से स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। प्रशासन से आम जनता की अपील स्थानीय अभिषेक कुमार सिंह का कहना है कि यह बस स्टैंड जिले का प्रवेश द्वार है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग आते-जाते हैं। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा इसकी लगातार अनदेखी की जा रही है। बस स्टैंड का जल्द से जल्द जीर्णोद्धार कराया जाए और यहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। यात्रियों का भी कहना है कि यदि समय रहते इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की है कि रामाबांध बस स्टैंड की समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सके। स्थानीय लोगों की मानें तो औरंगाबाद का रामाबांध बस स्टैंड आज अव्यवस्था, लापरवाही और बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। जरूरत है कि संबंधित विभाग इस ओर गंभीरता से ध्यान दे और इसे एक आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं सुविधायुक्त बस स्टैंड में तब्दील करे, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर यात्रा अनुभव मिल सके। औरंगाबाद जिले का प्रमुख परिवहन केंद्र माने जाने वाला रामाबांध बस स्टैंड आज बुनियादी सुविधाओं के अभाव में अपनी पहचान खोता जा रहा है। एक समय जिले का मुख्य आवागमन केंद्र रहा यह बस स्टैंड अब अव्यवस्था और बदहाली का प्रतीक बन चुका है। यहां से प्रतिदिन बिहार समेत झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और मध्य प्रदेश सहित करीब एक दर्जन राज्यों के लिए बसों का संचालन होता है, लेकिन यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं भी नसीब नहीं हो पा रही हैं। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिन के समय बस स्टैंड परिसर में जगह नहीं मिलने के कारण बसें और अन्य वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर ही खड़े किए जाते हैं। इससे यातायात बाधित होता है। दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों के अनुसार कई बार यहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे लोगों को घंटों तक परेशान होना पड़ता है। बारिश के सीजन में कीचड़ और गंदगी फैली रहती है बारिश के मौसम में बस स्टैंड की हालत और भी बदतर हो जाती है। हल्की बारिश होते ही परिसर में पानी जमा हो जाता है, जिससे कीचड़ और गंदगी फैल जाती है। यात्रियों को पानी के बीच से गुजरना पड़ता है, जिससे उनका सामान भी खराब हो जाता है। कई बार फिसलकर गिरने की घटनाएं भी सामने आती हैं। इसके बावजूद जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है, जो प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है। शौचालय की स्थिति भी दयनीय बस स्टैंड परिसर में स्थित सामुदायिक शौचालय की स्थिति बेहद दयनीय है। शौचालय की टंकी में ताला लटका रहता है, जिसके कारण यात्रियों को खुले में या आसपास के क्षेत्रों में जाने को मजबूर होना पड़ता है। यहां निजी तौर पर शौचालय का संचालन किया जा रहा है, जिससे आम यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती है। खासकर महिला यात्रियों के लिए यह स्थिति बेहद असुविधाजनक और शर्मनाक बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मुलभुत सुविधाओं का भी अभाव बस स्टैंड में बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई और जलनिकासी जैसी आवश्यक सुविधाओं का भी अभाव है। गर्मी के मौसम में यात्रियों को पानी के लिए भटकना पड़ता है, जबकि बैठने के लिए पर्याप्त बेंच या शेड नहीं होने से लोगों को इधर-उधर खड़ा रहना पड़ता है। इससे खासकर बुजुर्गों और बच्चों को अधिक परेशानी होती है। सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह चरमराई हुई है। बस स्टैंड के विभिन्न हिस्सों में कचरे का अंबार लगा रहता है, जिससे दुर्गंध फैलती है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। नियमित सफाई कर्मियों की तैनाती नहीं होने से स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। प्रशासन से आम जनता की अपील स्थानीय अभिषेक कुमार सिंह का कहना है कि यह बस स्टैंड जिले का प्रवेश द्वार है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग आते-जाते हैं। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा इसकी लगातार अनदेखी की जा रही है। बस स्टैंड का जल्द से जल्द जीर्णोद्धार कराया जाए और यहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। यात्रियों का भी कहना है कि यदि समय रहते इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की है कि रामाबांध बस स्टैंड की समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सके। स्थानीय लोगों की मानें तो औरंगाबाद का रामाबांध बस स्टैंड आज अव्यवस्था, लापरवाही और बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। जरूरत है कि संबंधित विभाग इस ओर गंभीरता से ध्यान दे और इसे एक आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं सुविधायुक्त बस स्टैंड में तब्दील करे, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर यात्रा अनुभव मिल सके।


