बांका में रोड एक्सीडेंट में मजदूर की मौत:मोबाइल रिचार्ज कराने जा रहा था, अज्ञात गाड़ी ने मारी टक्कर

बांका में रोड एक्सीडेंट में मजदूर की मौत:मोबाइल रिचार्ज कराने जा रहा था, अज्ञात गाड़ी ने मारी टक्कर

बांका टाउन थाना क्षेत्र के समुखिया पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सैजपुर निवासी सरोगी दास के बेटा मनोज दास (40) के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनोज दास अपने पुत्र मानव कुमार के साथ समुखिया की ओर मोबाइल रिचार्ज कराने पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनोज दास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनका पुत्र भी घायल हो गया। दोनों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. उस्मान घनी ने जांच के बाद मनोज दास को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां चीख-पुकार मच गई। पत्नी पूजा देवी, मां केकयी देवी और दोनों बेटियां मनीषा व रोनी का रो-रोकर बुरा हाल था। इधर, घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टाउन थाना के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं। बांका टाउन थाना क्षेत्र के समुखिया पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सैजपुर निवासी सरोगी दास के बेटा मनोज दास (40) के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनोज दास अपने पुत्र मानव कुमार के साथ समुखिया की ओर मोबाइल रिचार्ज कराने पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनोज दास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनका पुत्र भी घायल हो गया। दोनों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. उस्मान घनी ने जांच के बाद मनोज दास को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां चीख-पुकार मच गई। पत्नी पूजा देवी, मां केकयी देवी और दोनों बेटियां मनीषा व रोनी का रो-रोकर बुरा हाल था। इधर, घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टाउन थाना के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *