बेगूसराय में तेज रफ्तार हाइवा ने रोड क्रॉस कर रहे मजदूर को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-28 जाम कर दिया। जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मृतक की पहचान रानी पंचायत-3 स्थित वार्ड नंबर- 11 के निवासी विंदेश्वर दास(60) के तौर पर हुई है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र की है। परिजनों के मुताबिक विंदेश्वर दास रोज की तरह सुबह घर से शौच के लिए निकले थे। उन्हें सड़क पार कर दूसरी ओर जाना था। इस दौरान बेगूसराय की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया। ड्राइवर इतनी तेजी से गाड़ी चला रहा था कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला। लोगों ने जताई नाराजगी हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और NH-28 को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क पर भारी वाहनों की रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं है, जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। आधे घंटे बाद खुला जाम हादसे और हंगामे की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और बछवाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत और सरकारी सहायता का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। इसके बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फरार ड्राइवर की तलाश जारी थानाध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन से मौत हुई है। मामले की जांच और फरार वाहन चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जाम हटा लिया गया है, यातायात बहाल किया जा रहा है। बेगूसराय में तेज रफ्तार हाइवा ने रोड क्रॉस कर रहे मजदूर को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-28 जाम कर दिया। जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मृतक की पहचान रानी पंचायत-3 स्थित वार्ड नंबर- 11 के निवासी विंदेश्वर दास(60) के तौर पर हुई है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र की है। परिजनों के मुताबिक विंदेश्वर दास रोज की तरह सुबह घर से शौच के लिए निकले थे। उन्हें सड़क पार कर दूसरी ओर जाना था। इस दौरान बेगूसराय की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया। ड्राइवर इतनी तेजी से गाड़ी चला रहा था कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला। लोगों ने जताई नाराजगी हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और NH-28 को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क पर भारी वाहनों की रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं है, जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। आधे घंटे बाद खुला जाम हादसे और हंगामे की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और बछवाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत और सरकारी सहायता का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। इसके बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फरार ड्राइवर की तलाश जारी थानाध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन से मौत हुई है। मामले की जांच और फरार वाहन चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जाम हटा लिया गया है, यातायात बहाल किया जा रहा है।


