बाढ़ में सोते हुए भाई के पेट में मारा चाकू:पहले से चल रहा था विवाद, आरोपी बड़ा भाई फरार; तलाश जारी

बाढ़ में सोते हुए भाई के पेट में मारा चाकू:पहले से चल रहा था विवाद, आरोपी बड़ा भाई फरार; तलाश जारी

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पहले से चले आ रहे विवाद को लेकर बड़े भाई ने सो रहे छोटे भाई पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना सोमवार सुबह हुई, जहां आरोपी रविंद्र राय ने अपने छोटे भाई मनीष कुमार के पेट पर चाकू से वार किया। हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने घायल मनीष कुमार को फौरन अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ ले जाकर भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। पहले से चल रहा था विवाद घायल मनीष कुमार ने बताया कि, पुराने विवाद को लेकर उसका भाई पहले से नाराज था। सोमवार सुबह वह सो रहा था, तभी रविंद्र राय ने उस पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच पिछले एक दिन से विवाद चल रहा था, जो सुबह हिंसा में बदल गया। पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बाढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर अमरनाथ सिंह ने बताया कि, उन्हें दो भाइयों के बीच मारपीट और चाकूबाजी की सूचना मिली थी। घायल का इलाज करवाया जा रहा है और मामले की जांच जारी है। फिलहाल आरोपी रविंद्र राय फरार है। इलाके में बढ़ रहीं आपराधिक घटनाएं इन दिनों बाढ़ क्षेत्र में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। हाल ही में राणाबीघा गांव में भी चाकूबाजी की घटना सामने आई थी, जिसके बाद अब सिकंदरा गांव में यह वारदात हुई है। लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पहले से चले आ रहे विवाद को लेकर बड़े भाई ने सो रहे छोटे भाई पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना सोमवार सुबह हुई, जहां आरोपी रविंद्र राय ने अपने छोटे भाई मनीष कुमार के पेट पर चाकू से वार किया। हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने घायल मनीष कुमार को फौरन अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ ले जाकर भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। पहले से चल रहा था विवाद घायल मनीष कुमार ने बताया कि, पुराने विवाद को लेकर उसका भाई पहले से नाराज था। सोमवार सुबह वह सो रहा था, तभी रविंद्र राय ने उस पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच पिछले एक दिन से विवाद चल रहा था, जो सुबह हिंसा में बदल गया। पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बाढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर अमरनाथ सिंह ने बताया कि, उन्हें दो भाइयों के बीच मारपीट और चाकूबाजी की सूचना मिली थी। घायल का इलाज करवाया जा रहा है और मामले की जांच जारी है। फिलहाल आरोपी रविंद्र राय फरार है। इलाके में बढ़ रहीं आपराधिक घटनाएं इन दिनों बाढ़ क्षेत्र में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। हाल ही में राणाबीघा गांव में भी चाकूबाजी की घटना सामने आई थी, जिसके बाद अब सिकंदरा गांव में यह वारदात हुई है। लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *