किशनगंज के लापता कैसर आलम हत्याकांड का खुलासा:चार दोस्त गिरफ्तार, हत्या कर नदी में शव फेंकने का आरोप, डीएनए रिपोर्ट का इंतजार

किशनगंज के लापता कैसर आलम हत्याकांड का खुलासा:चार दोस्त गिरफ्तार, हत्या कर नदी में शव फेंकने का आरोप, डीएनए रिपोर्ट का इंतजार

किशनगंज से 15 दिनों से लापता युवक कैसर आलम के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को आशंका है कि पूर्णिया जिले के अनगढ़ थाना क्षेत्र में महानंदा नदी किनारे मिला शव कैसर आलम का हो सकता है। इस मामले में पुलिस ने कैसर के चार दोस्तों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने कथित तौर पर उसकी हत्या कर शव नदी में फेंकने की बात स्वीकार की है। पूर्णिया जिले के अनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत धूसमल पंचायत के भेलाखुआ टीटीहा गांव के समीप महानंदा नदी किनारे एक शव बरामद किया गया था। शव काफी पुराना होने के कारण उसकी पहचान मुश्किल हो रही थी। फिलहाल, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शव को महानंदा नदी में फेंकने की बात स्वीकार की
पुलिस जांच में सामने आया है कि कैसर आलम की हत्या उसके चार दोस्तों ने मिलकर की थी। इस मामले में पुलिस ने अकमल, फिरोज, इरफान और अज्जद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कैसर आलम की हत्या कर शव को महानंदा नदी में फेंकने की बात स्वीकार की है। जांच के अनुसार, घटना वाली रात करीब एक बजे मुख्य आरोपी अकमल ने कैसर आलम को फोन कर स्टेशन चलने के बहाने घर से बुलाया था। कैसर ने अपने परिजनों को भी बताया था कि उसके दोस्त उसे स्टेशन ले जाने के लिए बुला रहे हैं। इसके बाद चारों आरोपी स्कॉर्पियो वाहन से उसके घर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची
पुलिस के मुताबिक, रास्ते में उसके साथ मारपीट की गई और बाद में उसकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण अवैध संबंध का शक बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अकमल को संदेह था कि कैसर आलम का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इसी शक के आधार पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया। मामले पर एसडीपीओ-1 खुसरो सिराज ने बताया कि पूर्णिया के अनगढ़ थाना क्षेत्र में बरामद शव कैसर आलम का हो सकता है, लेकिन इसकी अंतिम पुष्टि डीएनए जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे शहर में चर्चा का विषय बना दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और डीएनए रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद शव की पहचान और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों पर अंतिम स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। किशनगंज से 15 दिनों से लापता युवक कैसर आलम के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को आशंका है कि पूर्णिया जिले के अनगढ़ थाना क्षेत्र में महानंदा नदी किनारे मिला शव कैसर आलम का हो सकता है। इस मामले में पुलिस ने कैसर के चार दोस्तों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने कथित तौर पर उसकी हत्या कर शव नदी में फेंकने की बात स्वीकार की है। पूर्णिया जिले के अनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत धूसमल पंचायत के भेलाखुआ टीटीहा गांव के समीप महानंदा नदी किनारे एक शव बरामद किया गया था। शव काफी पुराना होने के कारण उसकी पहचान मुश्किल हो रही थी। फिलहाल, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शव को महानंदा नदी में फेंकने की बात स्वीकार की
पुलिस जांच में सामने आया है कि कैसर आलम की हत्या उसके चार दोस्तों ने मिलकर की थी। इस मामले में पुलिस ने अकमल, फिरोज, इरफान और अज्जद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कैसर आलम की हत्या कर शव को महानंदा नदी में फेंकने की बात स्वीकार की है। जांच के अनुसार, घटना वाली रात करीब एक बजे मुख्य आरोपी अकमल ने कैसर आलम को फोन कर स्टेशन चलने के बहाने घर से बुलाया था। कैसर ने अपने परिजनों को भी बताया था कि उसके दोस्त उसे स्टेशन ले जाने के लिए बुला रहे हैं। इसके बाद चारों आरोपी स्कॉर्पियो वाहन से उसके घर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची
पुलिस के मुताबिक, रास्ते में उसके साथ मारपीट की गई और बाद में उसकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण अवैध संबंध का शक बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अकमल को संदेह था कि कैसर आलम का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इसी शक के आधार पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया। मामले पर एसडीपीओ-1 खुसरो सिराज ने बताया कि पूर्णिया के अनगढ़ थाना क्षेत्र में बरामद शव कैसर आलम का हो सकता है, लेकिन इसकी अंतिम पुष्टि डीएनए जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे शहर में चर्चा का विषय बना दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और डीएनए रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद शव की पहचान और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों पर अंतिम स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *