किशनगंज के राजस्व कर्मचारी अमर कुमार सिंह सस्पेंड:रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने पर एक्शन

किशनगंज के राजस्व कर्मचारी अमर कुमार सिंह सस्पेंड:रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने पर एक्शन

किशनगंज में रिश्वत मांगने का ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। राजस्व कर्मचारी अमर कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह आदेश जिला पदाधिकारी एवं समाहर्ता किशनगंज विशाल राज ने जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक, वायरल ऑडियो क्लिप में अमर कुमार सिंह पर दाखिल-खारिज वाद के निष्पादन के लिए आवेदक से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। यह मामला तब का है जब वे दिघलबैंक अंचल में पदस्थापित थे। सोशल मीडिया पर ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और प्रारंभिक कार्रवाई की। विभागीय कार्यवाही शुरू करने का भी आदेश दिया जिला प्रशासन ने आरोपों के आधार पर बिहार सरकारी सेवक नियमावली के तहत अमर कुमार सिंह को निलंबित किया है। उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू करने का भी आदेश दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय अनुमंडल कार्यालय किशनगंज रहेगा और नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश आदेश में कोचाधामन अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अमर कुमार सिंह के हल्का क्षेत्र का प्रभार 24 घंटे के भीतर किसी अन्य राजस्व कर्मचारी को सौंपा जाए। इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजनी होगी। इसके अतिरिक्त, उनके खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर विभागीय जांच की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का भी निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। किशनगंज में रिश्वत मांगने का ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। राजस्व कर्मचारी अमर कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह आदेश जिला पदाधिकारी एवं समाहर्ता किशनगंज विशाल राज ने जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक, वायरल ऑडियो क्लिप में अमर कुमार सिंह पर दाखिल-खारिज वाद के निष्पादन के लिए आवेदक से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। यह मामला तब का है जब वे दिघलबैंक अंचल में पदस्थापित थे। सोशल मीडिया पर ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और प्रारंभिक कार्रवाई की। विभागीय कार्यवाही शुरू करने का भी आदेश दिया जिला प्रशासन ने आरोपों के आधार पर बिहार सरकारी सेवक नियमावली के तहत अमर कुमार सिंह को निलंबित किया है। उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू करने का भी आदेश दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय अनुमंडल कार्यालय किशनगंज रहेगा और नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश आदेश में कोचाधामन अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अमर कुमार सिंह के हल्का क्षेत्र का प्रभार 24 घंटे के भीतर किसी अन्य राजस्व कर्मचारी को सौंपा जाए। इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजनी होगी। इसके अतिरिक्त, उनके खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर विभागीय जांच की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का भी निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *