किशनगंज नगर परिषद सशक्त समिति चुनाव आज:3 सदस्यों का होना है वोटिंग, सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम

किशनगंज नगर परिषद सशक्त समिति चुनाव आज:3 सदस्यों का होना है वोटिंग, सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम

किशनगंज नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति के गठन के लिए शनिवार को चुनाव होगा। नगर परिषद परिसर में चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार पार्षदों के बीच गहमागहमी तेज है और मतदान होने की पूरी संभावना है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सशक्त कमेटी के तीन सदस्यों का चुनाव होना है। नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पहले से ही समिति के सदस्य होते हैं। तीन नए सदस्यों के चयन के बाद समिति में कुल पांच सदस्य हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं। 3-3 उम्मीदवार मैदान में उतारे इस बार सशक्त कमेटी के चुनाव में सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है। नगर परिषद के पार्षद दो खेमों में बंटे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों पक्षों की ओर से तीन-तीन उम्मीदवार मैदान में उतारे जाने की चर्चा है। ऐसे में सर्वसम्मति बनने की संभावना कम है और मतदान की स्थिति बन सकती है। चुनाव को लेकर पार्षदों के बीच लगातार बैठकों और रणनीति का दौर भी जारी है। नियमों के तहत होगा निष्पक्ष चुनाव अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार ने बताया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नगर परिषद परिसर में दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि निर्धारित प्रक्रिया और नियमों के तहत निष्पक्ष चुनाव कराया जाएगा। नगर परिषद की सशक्त कमेटी को विकास योजनाओं, वित्तीय स्वीकृति और प्रशासनिक निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली समिति माना जाता है। इस कारण यह चुनाव नगर परिषद की राजनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। किशनगंज नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति के गठन के लिए शनिवार को चुनाव होगा। नगर परिषद परिसर में चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार पार्षदों के बीच गहमागहमी तेज है और मतदान होने की पूरी संभावना है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सशक्त कमेटी के तीन सदस्यों का चुनाव होना है। नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पहले से ही समिति के सदस्य होते हैं। तीन नए सदस्यों के चयन के बाद समिति में कुल पांच सदस्य हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं। 3-3 उम्मीदवार मैदान में उतारे इस बार सशक्त कमेटी के चुनाव में सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है। नगर परिषद के पार्षद दो खेमों में बंटे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों पक्षों की ओर से तीन-तीन उम्मीदवार मैदान में उतारे जाने की चर्चा है। ऐसे में सर्वसम्मति बनने की संभावना कम है और मतदान की स्थिति बन सकती है। चुनाव को लेकर पार्षदों के बीच लगातार बैठकों और रणनीति का दौर भी जारी है। नियमों के तहत होगा निष्पक्ष चुनाव अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार ने बताया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नगर परिषद परिसर में दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि निर्धारित प्रक्रिया और नियमों के तहत निष्पक्ष चुनाव कराया जाएगा। नगर परिषद की सशक्त कमेटी को विकास योजनाओं, वित्तीय स्वीकृति और प्रशासनिक निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली समिति माना जाता है। इस कारण यह चुनाव नगर परिषद की राजनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *