King Release Date: कैलेंडर में मार्क कर लो ये तारीख! शाहरुख खान की ‘किंग’ फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

King Release Date: कैलेंडर में मार्क कर लो ये तारीख! शाहरुख खान की ‘किंग’ फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

King Release Date: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान साल के अंत में बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शुक्रवार दोपहर को SRK की मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग को लेकर फिल्म के निर्माताओं ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी रिलीज डेट की घोषणा की, जिससे फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

‘किंग’ फिल्म की रिलीज डेट आई सामने (King Release Date)

शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने X (पहले ट्विटर) पर फिल्म का 29 सेकंड का एक टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “एक ऐसी दहाड़ जो किंगडम को हिला दे। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, #KING 24.12.2026 को आ रही है #ItsKINGTime।” यह फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सोशल मीडिया पर फैंस है एक्ससाइटेड (Fans are Excited on Social Media)

बता दें कि जैसे ही सोशल मीडिया पर ‘किंग‘ की रिलीज डेट की घोषणा हुई, इंटरनेट यूजर्स ने अपनी खुशी जाहिर करने के लिए कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की झड़ी लगा दी। एक ने लिखा, “दिसंबर जल्दी आ जाए।” दूसरे ने लिखा, “किंग वापस नहीं आया है… किंग कभी गया ही नहीं था।” एक ने कमेंट किया, “सिर्फ एक ही किंग है।” एक और ने लिखा, “क्या हम सीधे दिसंबर तक नहीं पहुंच सकते!” एक ने कहा, “अब शो का समय आ गया है।”

इस टीज़र में इससे पहले शेयर किये गए टाइटल और रिलीज डेट अनाउंसमेंट वीडियो के कुछ अंश भी शामिल हैं। गौरतलब है कि 60 के हो चुके शाहरुख की बड़े पर्दे पर वापसी की खबर से इंटरनेट पर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। WION की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘किंग’ भारत की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का बजट लगभग 350 करोड़ रुपये है, जिसमें मार्केटिंग और प्रमोशन पर होने वाले एक्स्ट्रा खर्चों की शामिल नहीं किया गया है।

शाहरुख खान की फिल्म के बारे में (About the SRK’s Film King)

सिद्धार्थ आनंद द्वारा को-रिटेन और निर्देशित, शाहरुख खान अभिनीत यह फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म निर्माताओं ने यह स्पष्ट किया है कि यह फिल्म मार्वल फिल्म्स की वोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ जिसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस मुख्य किरदारों में हैं के साथ बॉक्स ऑफिस पर इसका क्लैश न हो। बता दें कि ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ 18 दिसंबर, 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।

शाहरुख़ खान की इस फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘किंग’ का निर्माण गौरी खान, सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले किया है। फिल्म का संगीत सचिन-जिगर ने तैयार किया है, जबकि फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *