पाली जिले के खिवाड़ा थानाप्रभारी उगमराज सोनी के गैर हाजिर चल रहे है। शनिवार को थाने के औचक निरीक्षण में ये बात सामने आई है। इधर मामले में एक युवक ने थानाप्रभारी पर फोन पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया। इसका ऑडियो भी सामने आया है। जिसकी शिकायत पीड़ित ने एसपी से की। मामले में SP मोनिका सैन ने कहा है कि शिकायत की जांच करवाई जा रही है। पाली जिले के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र के पिलोवनी गांव निवासी नरसिंह राजपुरोहित ने एसपी को लिखित में मेल के जरिए शिकायत की। जिसमें बताया कि वे भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ पूणे के संयोजक है। गांव में हुई एक चोरी के मामले में सप्ताह भर बाद क्या कार्रवाई हुई यह जानने के लिए 23 मई की दोपहर को खिंवाड़ा थानाप्रभारी को तीन बार कॉल किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। इस पर सीओ बाली और एसपी पाली, आईजी को फोनकर कर जानकारी। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर 23 मई की रात करीब 10 बजे वाट्सअप कॉल कर गाली-गलौच की। इसको लेकर उन्होंने एसपी पाली को रिकोडिंग भेजी और मामले की जांच की बात कही। शनिवार को जब सीओ बाली पारसराम खिंवाड़ा थाना पहुंचे जहां थानाप्रभारी गैर हाजिर मिले।


