खान सर के दो गार्ड्स अरेस्ट, हथियार जब्त:पुलिस ने घंटों की खान सर से पूछताछ, रौशन की रिहाई को लेकर सड़कों पर उतरे थे छात्र

खान सर के दो गार्ड्स अरेस्ट, हथियार जब्त:पुलिस ने घंटों की खान सर से पूछताछ, रौशन की रिहाई को लेकर सड़कों पर उतरे थे छात्र

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर 2 जून की रात हुए फायरिंग मामले में गुरुवार को नया वीडियो सामने आया है। वीडियो सामनेउ आने के बाद कदमकुआं थाने की पुलिस खान सर के कोचिंग सेंटर पहुंची और वीडियो में फायरिंग करते दिख रहे दोनों गार्ड्स को थाने लेकर आई। पुलिस ने दोनों से 3 घंटे की पूछताछ करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि खान सर के कहने पर फायरिंग की थी। इसके बाद पुलिस ने खान सर भी पूछताछ की है। वीडियो ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से जारी किया गया। वीडियो में दावा किया गया है कि विवाद के दौरान फायरिंग खान सर के गार्ड ने की थी। लेकिन गिरफ्तार रौशन आनंद सर को किया गया है। दूसरी तरफ ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी के डायरेक्टर रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर हजारों की संख्या छात्र सड़क पर उतर गए। छात्र कैंडल जुलूस निकाल कर विरोध-प्रदर्शन किया। फायरिंग और बॉडी गार्ड्स की गिरफ्तारी की तस्वीरें… पुलिस ने हथियार किया जब्त, नई FIR दर्ज पुलिस ने खास सर के दोनों गार्ड्स के हथियारों को सत्यापन के लिए जब्त किया है। वहीं, फायरिंग वाले वीडियो के सत्यापन के बाद कदमकुआं थाने में एक नई एफआईआर भी दर्ज की गई है। वहीं, पुलिस ने कोचिंग में खान सर से भी पूछताछ की है। बुधवार को खान सर के कोचिंग पर हमले का सीसीटीवी फुटेज भी आया था। वीडियो में कुछ लोग कोचिंग के गार्ड के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान ईंट-पत्थर चलाए गए और कोचिंग के पोस्टर भी फाड़ दिए गए थे। रौशन आनंद की रिहाई के लिए छात्रों का प्रदर्शन ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी के डायरेक्टर रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतरे थे। एनआईटी मोड से करीब 5 हजार छात्र करगिल चौक तक पहुंचे थे। छात्रों ने कारगिल चौक पर कैंडल जलाकर न्याय की मांग की। छात्र कह रहे थे कि खान सर क्यों नहीं गिरफ्तार हुए। रौशन सर को फंसाने की साजिश रची गई है। प्रदर्शन की तस्वीरें…
2 जून की रात हमले के दौरान फायरिंग का आरोप 2 जून की रात करीब 10 बजे पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला हुआ था। आरोप है कि कुछ लोगों ने कोचिंग सेंटर के गार्ड की पिटाई की, परिसर में पत्थरबाजी की और खान सर के पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। घटना की सूचना मिलने पर खान सर मौके पर पहुंचे। उन्होंने शुरुआत में दावा किया था कि हमलावरों ने 8 से 10 राउंड फायरिंग भी की है। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने फायरिंग वाले बयान से दूरी बना ली। इसके बाद खान सर की ओर से ज्ञान बिंदु कोचिंग पर हमला कराने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत दो लोग अभिषेक और गौरव गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ये दोनों रौशन सर के सहयोगी हैं। बुधवार शाम तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद रौशन आनंद ने आरोप लगाया था कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है और इस घटना में उनकी कोई भूमिका नहीं है। मुझे और मेरे कोचिंग को बर्बाद करने की साजिश है- रौशन आनंद गिरफ्तारी के बाद रौशन आनंद ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा था कि, “पुलिस ने साफ किया है कि गोली नहीं चली है। पूरी तरह हमें और ज्ञान बिंदु को बर्बाद करने की साजिश है। घटना की जानकारी मुझे नहीं थी। रौशन आनंद ने कहा था कि, “जब कोई आगे बढ़ता है तो उसे दबाने की कोशिश की जाती है। हम मेहनत के दम पर आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन हमें रोकने की कोशिश हो रही है।” उन्होंने कहा था कि उन्हें इस मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है, लेकिन उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। रौशन आनंद ने कहा था, “भारत का राष्ट्रीय वाक्य ‘सत्यमेव जयते’ है। सत्य की ही जीत होती है। हमें विश्वास है कि हमें न्याय मिलेगा और हम सच के साथ बाहर आएंगे।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में उनकी संस्था के छात्रों का अच्छा प्रदर्शन होने के कारण उन्हें निशाना बनाया गया था। पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर 2 जून की रात हुए फायरिंग मामले में गुरुवार को नया वीडियो सामने आया है। वीडियो सामनेउ आने के बाद कदमकुआं थाने की पुलिस खान सर के कोचिंग सेंटर पहुंची और वीडियो में फायरिंग करते दिख रहे दोनों गार्ड्स को थाने लेकर आई। पुलिस ने दोनों से 3 घंटे की पूछताछ करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि खान सर के कहने पर फायरिंग की थी। इसके बाद पुलिस ने खान सर भी पूछताछ की है। वीडियो ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से जारी किया गया। वीडियो में दावा किया गया है कि विवाद के दौरान फायरिंग खान सर के गार्ड ने की थी। लेकिन गिरफ्तार रौशन आनंद सर को किया गया है। दूसरी तरफ ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी के डायरेक्टर रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर हजारों की संख्या छात्र सड़क पर उतर गए। छात्र कैंडल जुलूस निकाल कर विरोध-प्रदर्शन किया। फायरिंग और बॉडी गार्ड्स की गिरफ्तारी की तस्वीरें… पुलिस ने हथियार किया जब्त, नई FIR दर्ज पुलिस ने खास सर के दोनों गार्ड्स के हथियारों को सत्यापन के लिए जब्त किया है। वहीं, फायरिंग वाले वीडियो के सत्यापन के बाद कदमकुआं थाने में एक नई एफआईआर भी दर्ज की गई है। वहीं, पुलिस ने कोचिंग में खान सर से भी पूछताछ की है। बुधवार को खान सर के कोचिंग पर हमले का सीसीटीवी फुटेज भी आया था। वीडियो में कुछ लोग कोचिंग के गार्ड के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान ईंट-पत्थर चलाए गए और कोचिंग के पोस्टर भी फाड़ दिए गए थे। रौशन आनंद की रिहाई के लिए छात्रों का प्रदर्शन ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी के डायरेक्टर रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतरे थे। एनआईटी मोड से करीब 5 हजार छात्र करगिल चौक तक पहुंचे थे। छात्रों ने कारगिल चौक पर कैंडल जलाकर न्याय की मांग की। छात्र कह रहे थे कि खान सर क्यों नहीं गिरफ्तार हुए। रौशन सर को फंसाने की साजिश रची गई है। प्रदर्शन की तस्वीरें…
2 जून की रात हमले के दौरान फायरिंग का आरोप 2 जून की रात करीब 10 बजे पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला हुआ था। आरोप है कि कुछ लोगों ने कोचिंग सेंटर के गार्ड की पिटाई की, परिसर में पत्थरबाजी की और खान सर के पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। घटना की सूचना मिलने पर खान सर मौके पर पहुंचे। उन्होंने शुरुआत में दावा किया था कि हमलावरों ने 8 से 10 राउंड फायरिंग भी की है। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने फायरिंग वाले बयान से दूरी बना ली। इसके बाद खान सर की ओर से ज्ञान बिंदु कोचिंग पर हमला कराने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत दो लोग अभिषेक और गौरव गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ये दोनों रौशन सर के सहयोगी हैं। बुधवार शाम तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद रौशन आनंद ने आरोप लगाया था कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है और इस घटना में उनकी कोई भूमिका नहीं है। मुझे और मेरे कोचिंग को बर्बाद करने की साजिश है- रौशन आनंद गिरफ्तारी के बाद रौशन आनंद ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा था कि, “पुलिस ने साफ किया है कि गोली नहीं चली है। पूरी तरह हमें और ज्ञान बिंदु को बर्बाद करने की साजिश है। घटना की जानकारी मुझे नहीं थी। रौशन आनंद ने कहा था कि, “जब कोई आगे बढ़ता है तो उसे दबाने की कोशिश की जाती है। हम मेहनत के दम पर आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन हमें रोकने की कोशिश हो रही है।” उन्होंने कहा था कि उन्हें इस मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है, लेकिन उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। रौशन आनंद ने कहा था, “भारत का राष्ट्रीय वाक्य ‘सत्यमेव जयते’ है। सत्य की ही जीत होती है। हमें विश्वास है कि हमें न्याय मिलेगा और हम सच के साथ बाहर आएंगे।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में उनकी संस्था के छात्रों का अच्छा प्रदर्शन होने के कारण उन्हें निशाना बनाया गया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *