खगड़िया पुलिस ने हथियार तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। यह गिरफ्तारी 27 मई 2026 को कमलपुर स्थित काली स्थान के पास छापेमारी के दौरान हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है, जिसके बाद खगड़िया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में दबिश दी। कब्जे से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान कमलपुर वार्ड नंबर-11 निवासी स्वर्गीय लखन पासवान के पुत्र संजय पासवान (उम्र करीब 40 वर्ष) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस मामले में खगड़िया थाना में कांड संख्या-111/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने संजय पासवान के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1-b) a/26 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियान लगातार जारी रहेगा इस छापेमारी अभियान में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, परिवीक्षाधीन पुलिस अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। खगड़िया पुलिस ने दोहराया है कि जिले में अपराध और हथियार तस्करी के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। खगड़िया पुलिस ने हथियार तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। यह गिरफ्तारी 27 मई 2026 को कमलपुर स्थित काली स्थान के पास छापेमारी के दौरान हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है, जिसके बाद खगड़िया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में दबिश दी। कब्जे से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान कमलपुर वार्ड नंबर-11 निवासी स्वर्गीय लखन पासवान के पुत्र संजय पासवान (उम्र करीब 40 वर्ष) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस मामले में खगड़िया थाना में कांड संख्या-111/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने संजय पासवान के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1-b) a/26 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियान लगातार जारी रहेगा इस छापेमारी अभियान में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, परिवीक्षाधीन पुलिस अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। खगड़िया पुलिस ने दोहराया है कि जिले में अपराध और हथियार तस्करी के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


