KGF स्टार Yash बने Shah Rukh-Virat के पड़ोसी, Alibag में 24 करोड़ की शानदार Property खरीदी

KGF स्टार Yash बने Shah Rukh-Virat के पड़ोसी, Alibag में 24 करोड़ की शानदार Property खरीदी
कन्नड सुपरस्टार यश और उनकी पत्नि राधिका पंडित ने हाल ही में महाराष्ट्र के अलीबाग में आलीशान प्रॉपर्टी खरीदी है। गौरतलब है कि अलीबाग बॉलीवुड और खेल जगत के तमाम सेलेब्स के बीच पसंदीदा वेकेशन होम के लिए प्रसिद्ध है। 
जानिए संपत्ति और उसकी कीमत
यश और राधिका ने अलीबाग में स्थित इस संपत्ति को 24 करोड़ रुपये में अपने नाम किया है। इस प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए उन्होंने 1.44 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी अदा की। इसके अलावा, रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में 60 हजार रुपये और दस्तावेज प्रबंधन शुल्क के तौर पर 5,200 रुपये का भुगतान किया गया। इस संपत्ति का पंजीकरण 18 मई 2026 को अलीबाग स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में पूरा हुआ।
जानें इसकी खासियत
आपको बता दें कि, यह संपत्ति रायगढ़ जिले के अलीबाग तालुका के कामथ गांव में है। केजीएफ स्टार ने पास-पास में स्थित दो कृषि भूमि के टुकड़ों खरीदें, जिनका कुल क्षेत्रफल करीब 5,289 वर्ग मीटर है। यह जमीन सीधे समुद्र तट से जुड़ी है। यहां पश्चिम में समुद्र है, पूर्व में गांव की सड़क है और उत्तर में एक संकरी गली है, जो सीधे बीच तक जाती है। यहां रहने के लिए घर भी बना हुआ है।
आखिर अलीबाग क्यों है खास?
 खासतौर पर अलीबाग आजकल अमीर बिजनेसमैन और मशहूर हस्तियों का पसंदीदा ठिकाना बन चुका है। मुंबई से नजदीक तटीय शहर अलीबाग में कई दिग्गजों का घर है।
 – अलीबाग में शाहरुख खान का सी-फेसिंग बंगला है, जिसका नाम ‘डेजा वू फार्म्स’ है। वहीं, उनकी बेटी सुहाना खान ने भी यहां पर 12.91 करोड़ रुपये की सपंत्ति खरीदी है। 
 – किहिम बीच के पास दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एक आलीशन 5BHK विला है, जिसकी कीमत 22 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
 – अलीबाग से जिराद में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का 8 एकड़ का एक बड़ा एस्टेट , जिसमें खूबसूरत 4BHK विला बना हुआ है।
 – इसके अलावा, यहां पर अमिताभ बच्चन, कार्तिक आर्यन और कृति सेनन जैसे बड़े सितारों ने भी अलीबाग में निवेश कर रखा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *