केशव त्यागी हेलिकॉप्टर से लेकर आए दुल्हनिया:कार-डोली छोड़ ‘उड़नखटटोले’ में हुई विदाई ,चाचा का खास तोहफा बना चर्चा का कारण

केशव त्यागी हेलिकॉप्टर से लेकर आए दुल्हनिया:कार-डोली छोड़ ‘उड़नखटटोले’ में हुई विदाई ,चाचा का खास तोहफा बना चर्चा का कारण

शादी में दूल्हे को कार से दुल्हन को लाते आपने अक्सर देखा होगा, लेकिन खरखौदा में एक शादी ऐसी हुई जिसने पूरे इलाके का ध्यान खींच लिया। यहां किसान अनिल त्यागी के बेटे केशव त्यागी अपनी बारात हेलिकॉप्टर से लेकर हापुड़ के सिखेड़ा पहुंचे और अब अपनी दुल्हन को भी उसी ‘उड़नखटटोले’ से विदा कराकर घर लाए। 30 अप्रैल को केशव त्यागी हेलिकॉप्टर में सवार होकर सत्यवीर त्यागी स्टेडियम, खरखौदा से बारात लेकर सिखेड़ा (हापुड़) के लिए रवाना हुए थे। रात में विधि-विधान से उनका विवाह मानसी त्यागी, पुत्री उदित त्यागी, के साथ संपन्न हुआ। शुक्रवार सुबह 1 मई को दुल्हन की विदाई भी खास अंदाज में हुई। दुल्हन कार या डोली की जगह हेलिकॉप्टर से ससुराल पहुंची। हेलिकॉप्टर जैसे ही खरखौदा में उतरा, उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। केशव अपने परिवार में सबसे लाड़ले हैं। उनके चाचा हरीश त्यागी ने यह अनोखा तोहफा दिया। उन्होंने ही सुझाव दिया कि दुल्हन को कार से नहीं, हेलिकॉप्टर से लाया जाए। परिवार ने इस प्रस्ताव को तुरंत मान लिया, जिसके बाद हेलिकॉप्टर की बुकिंग और प्रशासनिक अनुमति ली गई। हेलिकॉप्टर से बारात और विदाई की खबर पूरे खरखौदा कस्बे ही नहीं, आसपास के गांवों में चर्चा का विषय बनी हुई है।जहां दुल्हन की एंट्री ने सभी को हैरान भी किया और उत्साहित भी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *