लखनऊ में फांसी लगाकर युवक ने दी जान:दो दिन पहले हुई बहन की शादी, घर में चौथी लेने जाने की तैयारी चल रही थी

लखनऊ में फांसी लगाकर युवक ने दी जान:दो दिन पहले हुई बहन की शादी, घर में चौथी लेने जाने की तैयारी चल रही थी

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में 22 साल के युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक एक स्कूल में चपरासी का काम करता था। शुक्रवार को बहन की चौथी लेने जाना था। इसके पहले घर में फंदे से लटका मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। नेपियर रोड मुफ्तीगंज ठाकुरगंज निवासी आयुष कश्यप (22) पुत्र जुगल किशोर कश्यप गिरधारा सिंह इंटर कॉलेज में चपरासी की नौकरी करता था। पिता को दिखाई न देने वजह से उनकी जगह काम कर रहा था। जीजा आकाश कश्यप ने बताया गुरुवार शाम सबके साथ बैठे बातचीत की। इसके बाद कमरे में चला गया। रात करीब 2 बजे उसने फांसी लगा ली। छोटी बहन किसी काम से कमरे में पहुंची तो रस्सी के सहारे एंगल से लटकता मिला। जिसे देखकर बहन की चीख निकल गई। आनन फानन में उसे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 2 दिन पहले हुई थी बहन की शादी
जीजा आकाश ने बताया 28 अप्रैल को बहन नैंसी की शादी किया था। शुक्रवार को सुबह के समय उसकी चौथी लेने जाना था। जिसकी तैयारी घर में चल रही थी। घर में काफी हंसी का माहौल था। आयुष भी काफी खुश था। अचानक से हुई घटना से पूरे घर में कोहराम मच गया। फांसी लगाने की वजह का पता नहीं चल पाया है। आयुष तीन बहनों में इकलौता भाई था। मामले में इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह का कहना है शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शिकायत के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *