KDA का अवैध मकानों पर एक्शन, 4 को किया सील:बिना नक्शा के चल रहा था निर्माण कार्य, लाल बंगला और दलेल पुरवा में की कार्यवाही

KDA का अवैध मकानों पर एक्शन, 4 को किया सील:बिना नक्शा के चल रहा था निर्माण कार्य, लाल बंगला और दलेल पुरवा में की कार्यवाही

कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने सोमवार को 4 मकानों को सील किया गया है। ये मकान बिना नक्शा अप्रूव कराए बनाए जा रहे थे। लाल बंगला, दलेल पुरवा और चमनगंज एरिया के अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की है। इससे अवैध मकानों को बनाने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। KDA के अधिकारियों ने बताया उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 के तहत कार्रवाई की गई। केडीए द्वारा जिन भवनों को सील किया गया, उनमें लाल बंगला स्थित लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल का निर्माण, दलेल पुरवा में करीब 125 वर्गमीटर का भवन तथा चमनगंज क्षेत्र में 200 और 100 वर्गमीटर क्षेत्रफल के दो निर्माण शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी निर्माण बिना नक्शा स्वीकृति के कराए जा रहे थे। सीलिंग अभियान के दौरान अवर अभियंता अर्पण सिंह, संतोष कुमार गौड़, सुपरवाइजर प्रभाकर शर्मा, दिनेश कुमार, धनीराम, धर्मराज, प्रेम नारायण मिश्रा और सुनील समेत सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे। प्रवर्तन जोन-1 के प्रभारी अधिकारी अतुल कुमार राय ने बताया ये अभियान लगातार जारी रहेगा। आज ये कार्यवाही इसी अभियान के तहत की गई है। प्राधिकरण क्षेत्र में भवन निर्माण शुरू करने से पहले मानचित्र स्वीकृत अवश्य करा लें। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति निर्माण कराने पर भविष्य में आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *