कटिहार SP ने 16 पुलिस पदाधिकारियों पर की कार्रवाई:कर्तव्य में लापरवाही और मामलों को निपटाने में निष्क्रियता पर जांच शुरू

कटिहार SP ने 16 पुलिस पदाधिकारियों पर की कार्रवाई:कर्तव्य में लापरवाही और मामलों को निपटाने में निष्क्रियता पर जांच शुरू

कटिहार पुलिस अधीक्षक ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में 16 पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू कर दी है। इन सभी पर लंबित आपराधिक मामलों के निष्पादन में शिथिलता और लापरवाही बरतने का आरोप है। पुलिस उपाधीक्षक से कराई गई जांच पुलिस कप्तान शिखर चौधरी ने बताया कि जिले के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा मामलों के निपटारे में लगातार देरी की जा रही थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक (परि.) अब्दुल रहमान से जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की है। जिन पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है, उनमें पुलिस अवर निरीक्षक गणेश कुमार (बलिया बेलौन थाना), पुलिस अवर निरीक्षक विकाश कुमार (मनिहारी थाना), पुलिस अवर निरीक्षक प्रवेज आलम (बारसोई थाना), पुलिस अवर निरीक्षक रूपम कुमारी (आजमनगर थाना) पुलिस अवर निरीक्षक राम कुमार सिंह (सहायक थाना), पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार (पोठिया थाना), पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन कुमार (कुर्सेला थाना), पुलिस अवर निरीक्षक खचौची नट (सहायक थाना), पुलिस अवर निरीक्षक छोटू कुमार (कदवा थाना), पुलिस अवर निरीक्षक दिवाकर सरकार (पुलिस केन्द्र), पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार (पोठिया थाना) सहायक अवर निरीक्षक सत्येन्द्र पासवान (सुधानी थाना), सहायक अवर निरीक्षक चन्द्रमौली प्रसाद (सालमारी थाना), सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार मंडल (सहायक थाना), सहायक अवर निरीक्षक सफीउद्दीन अंसारी (कदवा थाना) और सहायक अवर निरीक्षक विवेकानंद चौधरी (कोलासी कैम्प, कोढ़ा थाना) शामिल हैं। एसपी कार्यालय के अनुसार, सभी 16 पदाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही जारी है। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि अनुसंधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कटिहार पुलिस ने यह भी कहा है कि यह कदम लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने और जनता की सेवा एवं सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखने के लिए उठाया गया है। कटिहार पुलिस अधीक्षक ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में 16 पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू कर दी है। इन सभी पर लंबित आपराधिक मामलों के निष्पादन में शिथिलता और लापरवाही बरतने का आरोप है। पुलिस उपाधीक्षक से कराई गई जांच पुलिस कप्तान शिखर चौधरी ने बताया कि जिले के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा मामलों के निपटारे में लगातार देरी की जा रही थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक (परि.) अब्दुल रहमान से जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की है। जिन पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है, उनमें पुलिस अवर निरीक्षक गणेश कुमार (बलिया बेलौन थाना), पुलिस अवर निरीक्षक विकाश कुमार (मनिहारी थाना), पुलिस अवर निरीक्षक प्रवेज आलम (बारसोई थाना), पुलिस अवर निरीक्षक रूपम कुमारी (आजमनगर थाना) पुलिस अवर निरीक्षक राम कुमार सिंह (सहायक थाना), पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार (पोठिया थाना), पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन कुमार (कुर्सेला थाना), पुलिस अवर निरीक्षक खचौची नट (सहायक थाना), पुलिस अवर निरीक्षक छोटू कुमार (कदवा थाना), पुलिस अवर निरीक्षक दिवाकर सरकार (पुलिस केन्द्र), पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार (पोठिया थाना) सहायक अवर निरीक्षक सत्येन्द्र पासवान (सुधानी थाना), सहायक अवर निरीक्षक चन्द्रमौली प्रसाद (सालमारी थाना), सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार मंडल (सहायक थाना), सहायक अवर निरीक्षक सफीउद्दीन अंसारी (कदवा थाना) और सहायक अवर निरीक्षक विवेकानंद चौधरी (कोलासी कैम्प, कोढ़ा थाना) शामिल हैं। एसपी कार्यालय के अनुसार, सभी 16 पदाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही जारी है। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि अनुसंधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कटिहार पुलिस ने यह भी कहा है कि यह कदम लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने और जनता की सेवा एवं सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखने के लिए उठाया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *