नालंदा के दौलतपुर मिल्कीपर गांव में मंगलवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की मौत हो गई है। पटना में इलाज चल रहा था। मृतक की पहचान सुरेन्द्र महतो के पुत्र हरेन्द्र कुमार(32) के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना चंडी थाना क्षेत्र की है। 20 मई को चंडी पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने हरेन्द्र कुमार को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल के भाई इन्द्रजीत कुमार के आवेदन पर चंडी थाना में कांड दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। गंभीर हालत में घायल हरेन्द्र को इलाज के लिए पटना के कुम्हरार स्थित यूनिवर्सल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने गुरुवार को दम तोड़ दिया। मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चंडी में सड़क जाम कर दिया। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जांच के लिए FSL को बुलाया हत्या की इस वारदात के बाद चंडी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नामदा आरोपी विक्की राम को गिरफ्तार कर लिया है, जो चंडी थाना क्षेत्र के गोसईमठ गांव का रहने वाला है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई लाठी को भी बरामद कर लिया है। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए बारीकी से निरीक्षण किया और जमीन पर गिरे खून के धब्बे और लाठी को जांच के लिए जब्त कर लिया है। नालंदा के दौलतपुर मिल्कीपर गांव में मंगलवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की मौत हो गई है। पटना में इलाज चल रहा था। मृतक की पहचान सुरेन्द्र महतो के पुत्र हरेन्द्र कुमार(32) के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना चंडी थाना क्षेत्र की है। 20 मई को चंडी पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने हरेन्द्र कुमार को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल के भाई इन्द्रजीत कुमार के आवेदन पर चंडी थाना में कांड दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। गंभीर हालत में घायल हरेन्द्र को इलाज के लिए पटना के कुम्हरार स्थित यूनिवर्सल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने गुरुवार को दम तोड़ दिया। मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चंडी में सड़क जाम कर दिया। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जांच के लिए FSL को बुलाया हत्या की इस वारदात के बाद चंडी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नामदा आरोपी विक्की राम को गिरफ्तार कर लिया है, जो चंडी थाना क्षेत्र के गोसईमठ गांव का रहने वाला है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई लाठी को भी बरामद कर लिया है। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए बारीकी से निरीक्षण किया और जमीन पर गिरे खून के धब्बे और लाठी को जांच के लिए जब्त कर लिया है।


