Kangana Ranaut Rahul Gandhi wedding rumors: बॉलीवुड की ‘पंगा गर्ल’ और हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों से सियासी पारा चढ़ा देती हैं। फिल्मों में नेपोटिज्म और ऋतिक रोशन के साथ अपने विवादों को लेकर चर्चा में रहने वाली कंगना एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह बेहद चौंकाने वाली है। सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि कंगना ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से शादी करने की इच्छा जताई है।
कंगना ने रखी राहुल गांधी से शादी पर शर्त? (Kangana Ranaut Rahul Gandhi wedding rumors)
इंटरनेट पर चल रही खबरों और पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंगना रनौत, राहुल गांधी से शादी करने को तैयार है, लेकिन उन्होंने एक शर्त रखी है वो ये शर्त है कि “अगर राहुल गांधी बीजेपी में शामिल हो जाते हैं, तो वह उनसे शादी कर लेंगी।” इस खबर ने राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हलचल मचा दी है। लोग इस पर तरह-तरह की मीम्स बना रहे हैं और बहस छिड़ गई है।
आखिर क्या है इस वायरल खबर की सच्चाई? (Kangana Ranaut viral news truth)
जब इस दावे की गहराई से जांच की गई, तो सच कुछ और ही निकला। दरअसल, कंगना रनौत ने राहुल गांधी से शादी को लेकर ऐसा कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है। यह वायरल दावा पूरी तरह से मनगढ़ंत और एक व्यंग्यात्मक टिप्पणी की तरह फैलाया जा रहा है। विपक्षी दल इसे मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने वाली साजिश बता रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि यह खबर महज एक अफवाह है।

कौन है कंगना का ‘मिस्ट्री मैन’? (Kangana Ranaut boyfriend 2026)
शादी की इन अफवाहों के बीच कंगना की पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। साल 2026 की शुरुआत में ही कंगना ने एक इंटरव्यू में हिंट दिया था कि वह किसी को डेट कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने अपने पार्टनर की पहचान को पूरी तरह गुप्त रखा है। बीच में निर्माता निशांत पिट्टी के साथ उनके रिश्ते की खबरें उड़ी थीं, जिन्हें एक्ट्रेस ने सिरे से खारिज कर दिया था। कंगना ने साफ किया था कि उनका पार्टनर कोई और है, जिसके बारे में वह सही समय आने पर बताएंगी।

कंगना रनौत का जुड़ चुका है कई लोगों के साथ नाम
कंगना का नाम अतीत में आदित्य पंचोली, अध्ययन सुमन और ऋतिक रोशन के साथ जुड़ चुका है। खासकर ऋतिक के साथ उनका विवाद सालों तक अखबारों की सुर्खियां बना रहा। अब राजनीति में आने के बाद कंगना अपनी निजी जिंदगी को लेकर और भी ज्यादा सतर्क हो गई हैं। फिलहाल, राहुल गांधी के साथ उनके नाम का जुड़ना सिर्फ सोशल मीडिया की शरारत साबित हुआ है।


